{"_id":"dbe81eed7f43fa4e16681823ff38cccb","slug":"earth-quake-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली NCR: तीन घंटे में चार बार भूकंप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली NCR: तीन घंटे में चार बार भूकंप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Nov 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई। बीती रात 12 बजे से 3 बजे के बीच में तीन घंटे के अंदर चार बार आए भूकंप के झटकों ने थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल पैदा कर दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार इस बार भूकंप का केंद्र दिल्ली में था।
विज्ञापन
भूकंप का पहला झटका 12 नवंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई थी। भूकंप के झटके दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए।
विज्ञापन
पहले झटके के ठीक एक घंटे बाद रात 1.40 मिनट पर महसूस किया गया और दूसरा झटका पहले के मुकाबले तेज था। भूकंप की तीव्रता मापने वाले रिक्टर स्केल पर 3.3 की तीव्रता वाले इस झटके के बाद दिल्ली-एनसीआर में कई लोग घरों के बाहर आ गए थे। इन झटकों से फिलहाल किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबह नहीं है।
विज्ञापन
रात में तीन बजे के करीब भी एक भूकंप का झटका आने की बात कही गई है।