फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   earning by trading in lunch break is a false news

450 करोड़ कमाने वाले को मां-बाप ने घर से निकाला

Wed, 17 Dec 2014 04:14 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
earning by trading in lunch break is a false news

रविवार को न्यूयॉर्क मैगजीन में 18 साल के मुहम्मद इस्लाम की कहानी छपी थी, जिसे जेसिका प्रेसलर ने लिखा था। इसमें बताया गया था कि मुहम्मद इस्लाम ने सिर्फ स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान ही शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करके 72 मिलियन डॉलर (लगभग 450 करोड़ रुपए) कमा लिए।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क ऑब्जर्वर के एडिटर केन कुर्सन को दिए एक इंटरव्यू में मुहम्मद इस्लाम ने कहा कि यह पूरी कहानी बनाई गई थी। मुहम्मद के अनुसार उन्होंने 450 करोड़ रुपए की कमाई तो की है, लेकिन यह पैसे सिर्फ लंच ब्रेक में ट्रेडिंग करके नहीं कमाए हैं। स्टुवेसेंट हाई स्कूल में उनका एक इन्वेस्टमेंट क्लब है।
विज्ञापन


मां-बाप ने निकाला घर से

earning by trading in lunch break is a false news

इस्लाम द्वारा किए गए इस खुलासे के बाद न सिर्फ न्यूयॉर्क मैगजीन ने अपना भरोसा खो दिया है, बल्कि मुहम्मद इस्लाम के माता-पिता भी इससे बहुत ही खफा हैं। कल तक लोग मुहम्मद इस्लाम पर गर्व कर रहे थे, लेकिन आज उसी के माता-पिता अपने बेटे की इस हरकत से बहुत दुखी हैं।

मुहम्मद ने बताया कि उसके पिता उससे रिश्ता तोड़ देना चाहते हैं और मां ने उससे कभी बात न करने को कहा है। वे बोले कि अगर वह अपने इस झूठ को स्वीकार नहीं करते हैं तो मां-बाप उस पर कभी भरोसा नहीं करेंगे। इतना ही नहीं, इसके बाद से मुहम्मद को अपने एक दोस्त के घर में रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed