फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   early exit from house to office today

आज ऑफिस के लिए घर से जल्दी निकलें

Mon, 08 Oct 2012 08:51 AM IST
साहिबाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Oct 2012 08:51 AM IST
विज्ञापन
early exit from house to office today

अगर आप साहिबाबाद के रास्ते ऑफिस जा रहे हैं तो समय से कुछ पहले निकलना ही ठीक होगा। सोमवार को एयरफोर्स-डे के मद्देनजर जाम से गुजरना पड़ सकता है। दरअसल, एयरफोर्स डे के कारण करहेड़ा मोड़, राजेंद्र नगर और मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स की ओर जाने वाले रास्ते को सुबह 8 बजे से बंद कर दिया जाएगा। यहां रूट डायवर्जन दोपहर 12 बजे तक रहेगा। शनिवार को भी यहां हुई फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सुबह लोगों को जाम से जूझना पड़ा था।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक किरण यादव ने बताया कि डायवर्जन के दौरान सभी जगह ट्रैफिक के जवान तैनात रहेंगे। साथ में एयरफोर्स के जवान भी जाम खुलवाने का काम करेंगे।

पंटून पुल का उपयोग न करें
गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले हल्के वाहन सोमवार को पनटून पुल का प्रयोग न करें। पुल से हिंडन एयरबेस की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। और करहेड़ा रेड लाइट पर भी मोहननगर की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जा सकता है जिससे परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


इन रास्तों का करें प्रयोग
मोहननगर पर जाम की संभावना है। ऐसे में दिल्ली की ओर जाने के लिए गाजियाबाद से आने वाले वाहन हिंडन बैराज रोड से वसुंधरा के रास्ते लिंक रोड पर पहुंच सकते हैं। वहीं गाजियाबाद जाने वाले वाहन जीटी रोड का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed