फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   each vote crucial for upa in rajya sabha

राज्यसभा में यूपीए के लिए एक-एक वोट अहम

Thu, 06 Dec 2012 05:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Dec 2012 05:05 PM IST
विज्ञापन
each vote crucial for upa in rajya sabha

मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर राज्यसभा में बहस हो रही है। लोकसभा में विपक्ष को पटखनी दे चुका यूपीए राज्यसभा में जीत को लेकर आश्वस्त है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विश्वास जताया है कि रिटेल में एफडीआई के फैसले को राज्यसभा में भी स्वीकृति मिलेगी।  मायावती ने आज राज्यसभा में ऐलान किया है कि उनकी पार्टी कल एफडीआई के पक्ष में वोट करेगी।

विज्ञापन


हालांकि आश्वासनों के बाद भी राज्यसभा के आंकड़े यूपीए सरकार के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। सरकार को 244 सदस्यीय सदन में जीत हासिल करने के लिए 123 मतों की जरूरत है। राज्यसभा में कांग्रेस व उसके सहयोगियों की संख्या 89 पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर के दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, नागालैंड पीपुल्स फ्रंट, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट और मिजो नेशनल फ्रंट के चार सदस्य भी सरकार का समर्थन कर रहे हैं। इस प्रकार सदन में सरकार के पक्ष में 93 वोट हैं।


बसपा के समर्थन के बाद यह आंकड़ा 108 वोटों का हो जाता है। बसपा के सदन में 15 वोट सदस्य हैं। राज्यसभा में वोट पर सपा का क्या रुख रहता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। सदन में सपा के नौ सदस्य हैं।

सपा ने लोकसभा में एफडीआई के फैसले को वापस लेने के प्रस्ताव को सांप्रदायिक शक्तियों का प्रस्ताव कहकर वाकआउट कर दिया था।

विपक्ष ने उनके इस दांव को फेल करने के लिए ही इस बार अन्नाद्रमुक से प्रस्ताव पेश कराया है। अन्नाद्रमुक की ओर से यह प्रस्ताव वी मैत्रेयन ने रखा।  

राज्यसभा में सपा सरकार का समर्थन करती है तो उसका आंकड़ा 117 के करीब पहुंचेगा। यूपीए को इसके बाद भी 6 वोटों की जरूरत होगी। छोटे दल और निर्दलीय ऐसी हालत में यूपीए के तारणहार हो सकते हैं।

राज्यसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 65 सदस्य हैं। वामदलों के 14, तृणमूल कांग्रेस के 9 और अन्नाद्रमुक के 5 सदस्य भी विपक्ष के साथ हैं।

राज्यसभा में विभिन्न दलों की संख्या

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन
कांग्रेस.......................70
एनसीपी.....................07
डीमएमके...................07
आरजेडी....................02  
नेशनल कांफ्रेंस............02
लोजपा......................01

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन   
 
भाजपा.....................49
जेडीयू .....................09
शिवसेना...................04
शिरोमणि अकाली दल 03
इनेलो.......................01

वाम दल

माकपा.....................11
भाकपा.....................02
फारवर्ड ब्लॉक.............01

अन्य
बसपा.......................15
सपा.........................09
तृणमूल कांग्रेस...........09
बीजू जनता दल.........07
टीडीपी.....................05
अन्ना द्रमुक..............05
असोम गण परिषद......02
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट....01
निर्दलीय...................07
जेएमएम..................01
केरला कांग्रेस(एम)......01
मिजो नेशनल फ्रंट......01
नगालैंड पीपुल्स फ्रंट....01
सिक्किम डेमो.फ्रंट......01
नामित.....................10

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed