फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   each hindu couple to have five children: singhal

'वक्त आ गया है, पांच-पांच बच्चे पैदा करें हिंदू'

Sun, 23 Feb 2014 12:50 AM IST
Updated Sun, 23 Feb 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
each hindu couple to have five children: singhal

आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच देश के विभिन्न राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों ने अपने उन मुद्दों की ढपली बजानी भी शुरू कर दी है, जो अभी तक पिटारे में बंद थे।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ खेलों से लेकर कोयला खदानों के घोटाले तक के आरोप झेल रही कांग्रेस को जहां भ्रष्टाचार अब देश का सबसे बड़ा दुश्मन नजर आने लगा है, वहीं अभी तक हिंदुत्व को अपने राजनीतिक तरकश का ब्रह्मास्त्र मानने वाली भाजपा भी अब विकास के मॉडल दिखाकर सत्ता के ख्वाब देख रही है।
विज्ञापन


इन सबके बीच अन्य संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। सिंघल के इस बयान से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मांतरण पर तुरंत रोक लगे

each hindu couple to have five children: singhal

विश्व हिंदू परिषद के संयोजक अशोक सिंघल ने शनिवार को कहा कि देश में धर्मांतरण पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। अगर धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई गई तो वह दिन दूर नहीं जब इस देश में हिंदुओं की गिनती अल्पसंख्यकों में होगी।

सिंघल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा‌ कि इस देश के प्रत्येक हिंदू दंपति को अनिवार्य रूप से 5 बच्चे पैदा करने चाहिएं। सिंघल ने ये बातें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।

यह पहली बार नहीं है, जब अशोक सिंघल ने ऐसा विवादास्पद बयान दिया है। इससे पहले भी सिंघल हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर विवादस्पद बयान दे चुके हैं।

मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन

each hindu couple to have five children: singhal

इस मौके पर अशोक सिंघल ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ की, वहीं उन्हीं बातों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का भाजपा के साथ कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन हम अगले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के दावेदार के रूप में खुलकर समर्थन करेंगे।

सिंघल ने कहा कि अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो फिर केंद्र की सरकार किसी भी विदेशी ताकत से नहीं डरेगी, फिर चाहे वो अमेरिका ही क्यों ना हो। इससे पहले अशोक सिंघल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से करीब 1 घंटे की मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed