फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   e ticket for taj mahal more costly.

ई-टिकट से महंगा पड़ेगा ताज का दीदार

Sat, 27 Dec 2014 03:28 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
e ticket for taj mahal more costly.

ताजमहल के दीदार के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने की सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा ने वेबसाइट का शुभारंभ किया। ताज के साथ दिल्ली के हुमायूं के मकबरे के लिए भी ई-टिकट बुक कराए जा सकेंगे। लेकिन ऑनलाइन टिकट खरीदना सैलानियों को महंगा पड़ेगा।

विज्ञापन


एएसआई और आईआरसीटीसी ई-टिकट पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान पर सर्विस टैक्स के साथ चार्ज भी वसूलेंगे। ई-टिकट की मुश्किल यह भी होगी कि इसके साथ पहचान पत्र पेश करना होगा। टिकट केवल दो ही दिन के लिए मान्य रहेगी।
विज्ञापन


ताजमहल के टिकट के लिए जितना पैसा एएसआई वसूल रही है, उससे ज्यादा रकम आईआरसीटीसी केवल ऑनलाइन बुकिंग के लिए ले लेगी। शुक्रवार से ताजमहल और हुमायूं के मकबरे के लिए शुरू हुए ऑनलाइन टिकट पर आईआरसीटीसी 11.24 रुपये अतिरिक्त वसूल रही है। ताजमहल के काउंटर पर टिकट 20 रुपये का है, लेकिन ई-टिकट 31.24 रुपये का मिलेगा। बता दें कि ताज पर एएसआई 10 रुपये, एडीए का 10 रुपये पथकर मिलाकर कुल 20 रुपये का टिकट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न कैंसिल, न रिफंड

e ticket for taj mahal more costly.

http://www.tajmahal.gov.in/ticketing.html पर ताज की ई- टिकट तीन केटेगरी भारतीय, सार्क और विदेशी पर्यटक में बुक कराई जा सकती है। बुकिंग के समय नाम, उम्र, पहचान पत्र संख्या, ई-मेल आईडी और फोन नंबर भी दर्ज करना होगा। विदेशी पर्यटकों के लिए उनके देश का जिक्र अनिवार्य है। एक बार जारी होने के बाद ई-टिकट कैंसिल नहीं हो पाएगा और न ही टिकट के पैसे ही वापस होंगे।

समय के हिसाब से बुक होंगे टिकट
ताजमहल की कैरिंग कैपेसिटी बेशक तय न हुई हो, लेकिन वेबसाइट पर टिकट बुक कराते समय चार टाइम स्लॉट के आधार पर बुकिंग हो रही है। हालांकि इसका ताज के दीदार से कोई लेना-देना नहीं। इससे पर्यटक भी भ्रमित हो रहे हैं। इसमें सुबह 9 बजे से पहले, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 12 से अपराह्न 3 बजे तक और अपराह्न 3 बजे के बाद का समय भरा जा रहा है। अधिकतम 10 टिकट तक एक बार में बुक हो रहे हैं, जबकि बच्चों की अधिकतम संख्या 6 ही रहेगी।

पहले ही दिन सर्वर ने दिया धोखा

दोपहर में दिल्ली में पर्यटन मंत्री ने ई-टिकट की शुरुआत की, लेकिन पहले ही दिन आईआरसीटीसी की तैयारियां धरी रह गईं। शाम पांच बजे तक सर्वर टिकट की बुकिंग कर ही नहीं सका। टूर आपरेटरों ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के प्रयास किए, लेकिन शाम सात बजे के बाद ही चुनिंदा लोग ही बुक करा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed