{"_id":"5403613a-ca22-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"e-gov-appstore-launch-connect-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल से सीधे जुड़ेंगे सरकारी विभाग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब मोबाइल से सीधे जुड़ेंगे सरकारी विभाग
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मोबाइल एप्लीकेशन वेबसाइट मोबाइल सेवा लॉन्च की है। इस एप्लीकेशन स्टोर पोर्टल पर मौजूद एप्लीकेशनों के जरिए लोग कई सरकारी विभागों से सीधे जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
शुरुआती चरण में इस योजना में नौ राज्यों को शामिल किया गया है और पोर्टल पर सरकारी विभागों से संबंधित चार श्रेणियों में मोबाइल एप्लीकेशन मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन
सी-डैक द्वारा तैयार इस पोर्टल का नाम http://www.egovlink.com/ है।
फिलहाल उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान के अलावा आंध्र प्रदेश, पं. बंगाल, मणिपुर, नागालैंड और सिक्किम के सरकारी विभागों से जुड़ी मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध हैं। जो एंड्रॉयड और जावा प्लेटफॉर्म वाले मोबाइलों पर काम करती हैं। पोर्टल पर मौजूद कुछ एप्लीकेशन लाइव काम रही हैं और कुछ के डेमो वर्जन मौजूद हैं।
विज्ञापन
सरकारी सेवाओं से जुड़ी एप्लीकेशनों में फिलहाल निर्वाचन आयोग, आधार कार्ड और इंडिया पोस्ट के अलावा हेल्थ एप्लीकेशन को शामिल किया गया है।
निर्वाचन आयोग की ईसीआई पोलिंग स्टेशन लोकेशन और ईवीएम मशीन ट्रैकिंग एप्लीकेशन का इस्तेमाल सिर्फ आयोग से जुड़े कर्मचारी कर सकेंगे। दूसरी तरफ आधार कार्ड एनरोलमेंट एप का इस्तेमाल कर यूजर अपने आधार कार्ड का स्टेटस जान सकेगा।
डाक विभाग से संबंधित इंडिया पोस्ट एप के जरिए डाक, मनीऑर्डर और पार्सल को ट्रैक किया जा सकेगा। खेती किसानी से जुड़े लोगों के लिए किसान, अंग्रेजी से भारतीय भाषाओं के ट्रांसलेशन और स्वास्थ्य से जुड़ी पर्सनल ट्रीटमेंट सरीखी एप्लीकेशन भी इस वेबसाइट पर मौजूद हैं।
20 एप्लीकेशन होस्ट
मौजूदा समय में इस स्टोर पर 20 एप्लीकेशन होस्ट की गई हैं, जबकि 100 नई एप्लीकेशन अगले तीन साल के दौरान इस पर होस्ट की जाएंगी। फिलहाल इस स्टोर पर तीन श्रेणियों की एप्लीकेशन मौजूद हैं। इनमें मुफ्त एप्लीकेशन, पेड एप्लीकेशन और ऐसी एप्लीकेशन हैं, जिनका इस्तेमाल सिर्फ सरकार कर सकती है।
मोबाइल बनेगा रक्षक
रक्षक ऐप को खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है। यूजर को किसी खतरे की स्थिति में सिर्फ एक बटन दबाना होगा जिससे एक आपातकालीन संदेश यूजर के चार मित्रों और रिश्तेदारों के पास चला जाएगा।
राज्यों से संबंधित एप्लीकेशन
उत्तर प्रदेश
डुप्लीकेट रेजीडेंट सर्टिफिकेट एप व डुप्लीकेट बर्थ सर्टिफिकेट एप, इन दोनो एप्स के जरिए यूपी निवासी अपने निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चंडीगढ़
सिटी गाइड एप, इसके इस्तेमाल से यूजर चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों की पु्ख्ता जानकारी पा सकते हैं। टूरिस्टों के लिहाज से भी यह काफी बेहतर एप्लीकेशन है।
हिमाचल प्रदेश
राज्य से संबंधित सात एप्लीकेशन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश पुल एप के जरिए निर्वाचन आयोग, बाल विकास विभाग आपदा प्रबंध और यूआईडी से संबंधित जानकारियां पा सकते हैं। एचपीटीडीसी के जरिए पर्यटन संबंधी जानकारियां और एचपीएनएचआरएम एप्लीकेशन के जरिए राज्य में मनरेगा योजना से जुड़ी जानकारी मिल सकेंगी।