फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   E-catering rebrand as food on track

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, सबको होगा फायदा

Tue, 13 Oct 2015 09:01 AM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
E-catering rebrand as food on track

विज्ञापन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ई-कैटरिंग सेवा अब ‘फूड ऑन ट्रैक’ के नाम से जानी जाएगी। आईआरसीटीसी ने अपनी ई-कैटरिंग सेवा की रिब्रांडिंग की है।

इसके अलावा यात्रियों को डोमिनोज पिज्जा तथा केएफसी जैसी नामी कंपनियों के उत्पाद भी इस सेवा के माध्यम से जल्द ही उपलब्ध कराने का दावा आईआरसीटीसी ने किया है।

विज्ञापन


वर्तमान समय आईआरसीटीसी द्वारा देश भर में चल रही 1516 गैर पेंट्रीकार ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा दी जा रही है। अब इस सेवा की रिब्रांडिंग करते हुए आईआरसीटीसी ने इसका नाम ‘फूड ऑन ट्रैक’ कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगो भी किया जारी

E-catering rebrand as food on track

यह सेवा आईआरसीटीसी की वेबसाइट ओर टोल फ्री नंबर 18001034139 से प्राप्त की जा सकती है।  ‘फूड ऑन ट्रैक’ सेवा का आईआरसीटीसी ने लोगो भी जारी कर दिया है।

साथ ही इस सेवा को ‘ट्रेवल फूड सर्विसेस’ और ‘पंजाब ग्रिल’ का भी सहयोग प्राप्त होगा। आईआरसीटीसी ने इलाहाबाद समेत देश के 45 रेलवे स्टेशनों पर भी ‘फूड ऑन ट्रैक’ सुविधा दिए जाने की घोषणा की है।

इन स्टेशनों में हावड़ा, सियालदाह, गुवाहाटी, न्यूजलपाईगुड़ी, पटना, भुवनेश्वर, विशाखापट्टनम, मुगलसराय, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन, वाराणसी, जयपुर, बिलासुपर, खड़गपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, लुधियाना, सिकंदराबाद, तिरुपति, विजयवाड़ा, चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, एर्णाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मदुराई जंक्शन, त्रिचूर, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, बंगुलुरू सिटी, यशवंतपुर, नागपुर, पुणे, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, अहमदाबाद, मुंबई सेंट्रल, सूरत, बड़ोदरा शामिल हैं। आईआरसीटीसी का दावा है कि इस सेवा के माध्यम से वह यात्रियों को उनकी पसंद का खाना उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed