{"_id":"2f75c3667a625c958910c7ec769ebd8d","slug":"dy-nsa-sandhu-questioned-by-cbi-in-2003-encounter-case-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के लिए खतरा बताए गए जमाल के एनकाउंटर पर पूछताछ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के लिए खतरा बताए गए जमाल के एनकाउंटर पर पूछताछ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने गुजरात में सादिक जमाल के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) और पूर्व खुफिया ब्यूरो प्रमुख एन संधु से पूछताछ की है।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक यह पूछताछ इस हफ्ते हुई थी। कथित तौर पर खुफिया ब्यूरो से प्राप्त सूचना के आधार पर ही गुजरात क्राइम ब्रांच ने जमाल का एनकाउंटर किया गया था। इसी संबंध में संधु से सवाल किए गए।
विज्ञापन
संधु से पछूताछ को इसलिए भी जरूरी बताया गया है क्योंकि जांच से मिले संकेतों के मुताबिक इस एनकाउंटर के लिए दी गई सूचना की जानकारी एनएसए के वरिष्ठ अधिकारियों को भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
आईबी की ओर से सूचना दी गई थी कि जमाल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और विहिप के कुछ नेताओं को मारने की योजना बना रहा है। इसमें जमाल को आतंकवादी बताया गया था।
इस सूचना के आधार पर भावनगर के रहने वाले जमाल का 13, जनवरी 2003 में अहमदाबाद में गुजरात क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर किया था।
अन्य अधिकारियों से भी हुई पूछताछ
संधु उस समय आईबी के साथ ऑपरेशन्स में संयुक्त निदेशक थे। सूत्रों के मुताबिक संधु से आईबी की उस सूचना, जमाल को मुंबई पुलिस की हिरासत से गुजरात भेजने और अन्य जानकारियों के संबंध में सवाल पूछे गए।
इससे पहले सीबीआई ने आईबी के पूर्व विशिष्ट निदेशक सुधीर कुमार और राजेंद्र कुमार से भी इस मामले में पूछताछ की थी।
जहां जमाल को गुजरात पुलिस आतंकवादी बताती है वहीं, जमाल के भाई शाबिर ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताया है। उन्होंने राजेंद्र कुमार, पूर्व राज्य गृहमंत्री अमित शाह और नरेंद्र मोदी की भूमिका की जांच की मांग की है।