फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dutt fears threat to life wants to surrender before jail

मेरी जान को है खतरा: संजय दत्त

Tue, 14 May 2013 08:59 PM IST
मुंबई/नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
मुंबई/नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी Updated Tue, 14 May 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
dutt fears threat to life wants to surrender before jail

अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को टाडा कोर्ट से कहा कि कट्टरपंथियों से उनकी जान को खतरा है।

विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने दक्षिण मुंबई स्थित विशेष अदालत की जगह सीधे पुणे स्थित यरवडा जेल में समर्पण करने की अनुमति मांगी है।

उन्हें 16 मई को आत्म समर्पण करना है। मुंबई के 1993 बम विस्फोटों के दोषी दत्त ने टाडा जज जीए सनप के सामने अपनी अर्जी दी है।

वहीं मंगलवार को संजय दत्त को उस समय झटका लगा, जब सुप्रीम कोर्ट ने उनके और जेल से बाहर रहने की एक याचिका खारिज कर दी।

शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी पाए गए इस अभिनेता को अभी साढ़े तीन साल कैद की सजा काटनी है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। वह डेढ़ साल की सजा पहले ही काट चुके हैं।

जस्टिस बीएस चौहान व जस्टिस दीपक मिश्रा की पीठ ने एक फिल्म निर्माता की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसने दत्त को आत्मसमर्पण के लिए और वक्त दिए जाने की मांग की थी। ताकि वह अपनी दो निर्माणाधीन फिल्मों की शूटिंग पूरी कर सकें।
विज्ञापन


शीर्षस्थ अदालत ने इससे पहले 10 मई को दत्त को दोषी ठहराए जाने और पांच साल की सजा के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग वाली दत्त की याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी जान को खतरा बताने वाली याचिका में दत्त ने यह भी कहा है कि वह उन पुरानी परिस्थितियों से भी बचना चाहते हैं, जब टाडा कोर्ट द्वारा दोषी पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई से पुणे जेल जाते वक्त करीब 120 किलोमीटर तक मीडिया की गाडिय़ां उनकी गाड़ी के पीछे लगी थी।

न्यायाधीश सनप ने दत्त की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा है। बुधवार को वे इस मामले की सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed