फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dussehra celebration in delhi.

दिल्ली: रावण दहन के गवाह बने पीएम

Sat, 04 Oct 2014 12:09 AM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dussehra celebration in delhi.

दशहरे के मौके पर रावण दहन का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है। दिल्ली के सुभाष मैदान में आयोजित खास कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खास मौके के गवाह बने।

विज्ञापन


उनके साथ-साथ रावण दहन के मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी इस मौके पर शामिल हुई।

हालांकि हर बार प्रधानमंत्री खुद तीर चलाकर रावण का दहन करते थे। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद तीर नहीं चलाया। बल्कि उन्हे प्रतीकात्मक तौर पर धनुष-बाण दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने की शिरकत

Dussehra celebration in delhi.

सुभाष मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए। लेकिन दिल्ली के रामलीला मैदान में उनके जाने का कार्यक्रम नहीं है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सुभाष मैदान में रावण दहन के बाद रामलीला मैदान पहुंचे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी रामलीला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।

सुभाष मैदान में रावण दहन से पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके महामहिम को गदा देकर उनका स्वागत किया गया।

वहीं दूसरी ओर रावण दहन से पहले रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें राम-रावण के युद्ध का प्रदर्शन हुआ। रावण दहन के दौरान रावण के पुतले के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के भी पुतले फूंके गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed