{"_id":"ecfb7d5677887004c9b0d1f2f8712e23","slug":"durgashakti-didn-t-demolish-wall-says-waqf-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा ने नहीं गिराई मस्जिद की दीवार: वक्फ बोर्ड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दुर्गा ने नहीं गिराई मस्जिद की दीवार: वक्फ बोर्ड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के दावे लगातार गलत साबित होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
अब उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड भी दुर्गा के साथ खड़ा हो गया है। बोर्ड ने मस्जिद की दीवार गिराने में दुर्गा शक्ति की भूमिका होने से इंकार किया है।
एलआईयू रिपोर्ट में भी नहीं उठाई गई दुर्गा पर उंगली
वक्फ बोर्ड से जुड़ी एक समिति ने कादलपुर गांव जाकर ग्रामीणों से बात की। समिति के अनुसार आईएएस दुर्गा शक्ति की मस्जिद की दीवार गिराने में कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने तो केवल गांव वालों को कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
बोर्ड ने दुर्गा शक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने तो कब्रिस्तान सहित वक्फ बोर्ड की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की थी। इससे भूमाफिया और रेत माफिया ने दुर्गाशक्ति के खिलाफ हाथ मिला लिया।
विज्ञापन
'रेत माफिया के लिए दुर्गा को बनाया बलि का बकरा'
हजरत सैयद भूरेशाह कमेटी वक्फ बोर्ड ने कहा है कि मस्जिद की दीवार गिराकर माहौल खराब करने के आरोप बिल्कुल गलत हैं।
दुर्गा शक्ति को ईमानदार अधिकारी बताते हुए बोर्ड ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनकी बहाली की मांग की है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।