फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   durga shakti answer to up govt

दुर्गा शक्ति ने दिया यूपी सरकार के आरोप पत्र का जवाब

Sat, 17 Aug 2013 01:53 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/एजेंसी
लखनऊ/ब्यूरो/एजेंसी Updated Sat, 17 Aug 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
durga shakti answer to up govt

निलंबित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के आरोप पत्र का जवाब सौंप दिया है।

विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार गौतम बुद्ध नगर की पूर्व एसडीएम ने मस्जिद की दीवार गिराने के मामले में खुद को निर्दोष बताया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वाली दुर्गा को 28 जुलाई को सस्पेंड करने के बाद अखिलेश सरकार ने 4 अगस्त को आरोप पत्र सौंपा था। उन्हें अपना जवाब सौंपने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। यह समयावधि सोमवार को खत्म हो रही है।
विज्ञापन


समझा जाता है कि दुर्गा ने अपने जवाब में शासकीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने और प्रकरण में अपनी कोई गलती न होने की बात कहते हुए निलंबन समाप्त करने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार का कहना है कि उन्हें दुर्गा शक्ति के जवाब के संबंध में कोई जानकारी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि दुर्गा के जवाब का अध्ययन कर सरकार जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप कर सकती है।

मालूम हो कि दुर्गा मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों से पहले ही व्यक्तिगत रूप से मिलकर खुद को निर्दोष बता चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed