{"_id":"60240462-cdae-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"due-to-jiah-khan-death-a-young-man-had-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया की मौत से दुखी एक युवक ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जिया की मौत से दुखी एक युवक ने कर ली आत्महत्या
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Jun 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान की मौत के बाद एक और बुरी खबर सामने आयी है। राजस्थान के गंगानगर जिले में रहने वाले एक किशोर ने जिया खान की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली है। वह जिया का बहुत बड़ा प्रशंसक था।
विज्ञापन
राजस्थान में गंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में फिल्म अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या से दुखी एक किशोर के फांसी लगाकर अपनी जान देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गुरूनानक बस्ती में रेहडी लगाने वाले होडल सिंह का 12 वर्षीय पुत्र बाबू सुबह टेलीविजन पर जिया खान की मौत की खबर सुन रहा था। मौत की खबर सुनने के बाद वह अचानक विचलित हो गया।
विज्ञापन
वह जिया खान का बहुत बड़ा प्रशंसक था और जिया खान की फिल्मों के वह हिस्से बार-बार देखा करता था जिसमें जिया खान के दृश्य थे।
पुलिस ने बताया कि दोपहर दो बजे से पहले बाबू एकांत पाकर गले में रस्सी का फंदा डालकर झूल गया। दो बजे उसकी मां शीलादेवी ने जब उसे देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था।
हालांकि उसने इस बारे में कोई सुसाइड नोट नहीं दिया था। अभिनेत्री की आत्महत्या पर यह अपने किस्म का पहला मामला है।