फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   due to flood many marriage postponed.

जम्मू-कश्मीरः भीषण बाढ़ के कारण टल रही हैं शादियां

Mon, 08 Sep 2014 11:24 AM IST
माजिद जहांगीर/श्रीनगर से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
माजिद जहांगीर/श्रीनगर से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Mon, 08 Sep 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
due to flood many marriage postponed.

श्रीनगर की हमदनिया कॉलोनी के रहने वाले ग़ुलाम नबी की बेटी की शादी चार और पांच सितम्बर को तय थी लेकिन जिस दिन मेहमान शादी में आने वाले थे उस दिन उनके घर में पानी भरा था।

विज्ञापन


ग़ुलाम नबी को बेटी की शादी फ़िलहाल टालनी पड़ी है। वो कहते हैं, "मेरी बेटी की शादी चार और पांच सितम्बर को होनी थी। दो सितम्बर से ही कश्मीर में बारिश शुरू हो गई लकिन ये आशंका नहीं थी कि इस क़दर बाढ़ आएगी।”
विज्ञापन


वो कहते हैं, "मेहमानो के लिए खाने पीने की जितनी भी चीज़ लाए थे, सब ख़राब हो चुकी हैं। मैं एक ग़रीब इंसान हूँ। अब फिर से इन चीज़ों की व्यवस्था करना मेरे लिए मुश्किल है।” ग़ुलाम नबी के मोहल्ले में और भी कुछ घरों में शादियों की तारीख़ तय थी लेकिन बाढ़ के हालात को देखते हुए उन्हें भी फ़िलहाल टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में प्रकाशित होने वाले अख़बारों में विज्ञापनों के ज़रिए शादियाँ टलने की सूचनाएं दी जा रही हैं।

कश्मीर घाटी में अगस्त और सितंबर के महीने में सब से ज़्यादा शादियां होती हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक बाढ़ से 160 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed