फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dtc buses leave women reserved seat with respect

डीटीसी बसों में सम्मान से छोड़नी होगी गुलाबी सीट

Fri, 01 Mar 2013 11:55 PM IST
नई दिल्ली/सीमा शर्मा
नई दिल्ली/सीमा शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
dtc buses leave women reserved seat with respect

बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर होने वाली किचकिच को कम करने के लिए डीटीसी काबिलेगौर पहल  करने जा रही है। रिजर्व सीटों की संख्या बढ़ाने के बाद अब उन्हें गुलाबी रंग में रंगने की योजना पर शिद्दत से विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


बस में इन सीटों की पहचान बिल्कुल अलग हो जाएगी। इन सीटों पर बैठे पुरुषों को यह रंग याद दिलाता रहेगा कि किसी महिला के आने पर उन्हें इसे छोड़ना होगा। दरअसल महिलाओं की शिकायत रहती है कि उनके लिए सार्वजनिक परिवहन में सीट तो आरक्षित कर दी, लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन


हेल्पलाइन पर शिकायत में लिखा गया है कि पुरुष यात्री आरक्षित सीट से उठते ही नहीं हैं। यदि उन्हें उठने को कहा जाता है तो वे ऊपर की तरफ इशारा करते हैं कि कहां लिखा है यह सीट महिलाओं की है। इससे अक्सर महिला और पुरुष यात्रियों में नोकझोंक होती है क्योंकि महिला आरक्षित सीट को दर्शाने वाले स्टीकर हटा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदतमीजी की हद तो तब हो जाती है जब महिलाएं पुरुषों को स्टीकर की ओर दिखाते हुए सीट खाली करने को कहती हैं तो वो कह देते हैं कि जहां ‘महिलाएं’ लिखा है वहीं बैठ जाओ।

इन्हीं शिकायतों और सुझावों को देखते हुए डीटीसी प्रबंधन बसों में स्टीकर के साथ सीटों को गुलाबी रंग देने की योजना बना रहा है। योजना के तहत परिचालक या जिस साइड से यात्री बस में चढ़ते हैं, उस ओर की सभी दस सीटों को गुलाबी किया जाएगा। इन गुलाबी सीटों पर ‘सिर्फ महिलाएं’ भी लिखा होगा।

10 से 12 सीट महिलाओं के लिए

एक मार्च से डीटीसी और नारंगी बसों में महिलाओं की आरक्षित सीटों की संख्या में इजाफा हो गया है। लो फ्लोर बसों में पहले जहां छह सीट होती थीं, अब उसके स्थान पर दस और स्टैंडर्ड लो फ्लोर में 12 सीटों पर महिलाओं का अधिकार होगा।


महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए सुझावों का स्वागत है। महिलाएं डीटीसी हेल्प लाइन या ईमेल से सुझाव भेज सकती हैं। आरक्षित सीटों को दर्शाने वाले स्टीकर अन्य यात्री हटा देते हैं। महिला यात्रियों के सुझाव पर ही स्टीकर की बजाय महिलाओं की सीटों को गुलाबी रंग दिया जाएगा।-- रमाकांत गोस्वामी, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed