फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lady DSP charged SP of sexual abuse in Bihar

एसपी ने किया महिला डीएसपी का यौन शोषण!

Tue, 30 Dec 2014 01:26 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
Lady DSP charged SP of sexual abuse in Bihar

बिहार के कैमूर में तैनात एक महिला डीएसपी ने जिले के एसपी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। डीएसपी के अनुसार एसपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उनका यौन शोषण किया है। मामला सामने आने के बाद बिहार की नौकरशाही में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


मामले में डीजीपी ने जांच कमेटी बनाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं आरोपी एसपी ने सभी मामलो को झूठा बताते हुए इसे छवि खराब करने की साजिश बताया है।
विज्ञापन


मामला उस समय सामने आया जब कैमूर जिले के भभुआ स्थित महिला थाना में पुलिस उपाधीक्षक ने एक मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी में महिला पुलिस उपाधीक्षक ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद पिछले शादी का झांसा देकर पिछले कुछ समय से लगातार उनका शारीरिक शोषण कर रहे थे, लेकिन विवाह करने की बात पर अब वे मुकर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने दर्ज कराया एसपी के खिलाफ मुकदमा

Lady DSP charged SP of sexual abuse in Bihar

महिला डीएसपी के अनुसार लगभग तीन साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद हमारी दोस्ती हुई। उसके बाद से ही एसपी ने उनसे शादी का वादा किया और लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहे। अब शादी की बात करने पर वह अपने वादे से मुकर रहे हैं। डीएसपी ने पुष्कर आनंद पर अभद्रता का भी आरोप लगाया।

महिला थाने में दर्ज एफआईआर में एसपी के परिजनों पर भी आरोप लगाया गया है कि सबकुछ उनके माता पिता के संज्ञान में था लेकिन अब वह लोग भी मुकर रहे हैं। दूसरी ओर मामले के आरोपी पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद ने आरोपों को गहरी साजिश बताया है।

उन्होंने कहा कि उनका करियर खराब करने के लिए जानबूझकर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बता दें कि पुष्कर आनंद 2009 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अफसर हैं। वहीं मामला सामने आने पर बिहारी के डीजीपी पीके ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच के लिए आईजी अनुपमा की अध्‍क्षता में एक कमेटी बना दी गई है। जो निष्पक्ष जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed