फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dry maharashtra minister jadhav trouble lavish wedding

‘सूखे राज्य में पानी की तरह पैसा बहाकर फंसे मंत्रीजी’

Tue, 19 Feb 2013 08:14 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 19 Feb 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
dry maharashtra minister jadhav trouble lavish wedding

महाराष्ट्र स्थित रत्नागिरी सूखे की चपेट में है। यह क्षेत्र भले ही बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा हो, लेकिन यहां पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। भयंकर सूखे से जूझ रहे राज्य में बेटे और बेटी की शाही शादी कर महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भास्कर जाधव मुश्किलों में घिर गए हैं।

विज्ञापन


चिपलून में पिछले हफ्ते हुई इस भव्य शादी के बाद सतर्क हुए आयकर विभाग ने मंगलवार को जाधव के ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर विभाग शादी पर हुए विशाल खर्च का स्रोत तलाशने में जुटा है।
विज्ञापन


विभाग के सूत्रों के अनुसार 11 अधिकारियों की एक टीम ने जाधव के चिपलून और कराड के आवास सहित उनके होटल पर छापेमारी की। आयकर अधिकारियों ने सोमवार रात को भी राकांपा नेता के बयान दर्ज किए थे। जाधव का चुनाव क्षेत्र रत्नागिरी महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित जिलों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 फरवरी को हुई जाधव के बेटे और बेटी के विवाह समारोह में लगभग पूरी स्टेट कैबिनेट शामिल हुई थी। समारोह में करीब एक लाख लोगों को न्योता दिया गया था। वीआईपी मेहमानों के लिए हेलीकॉप्टर और हवाई यात्रा का इंतजाम किया गया था।


शादी स्थल के आसपास 22 हैलीपैड बनाए गए थे। मेहमानों को खाने के लिए 60 तरह के व्यंजन परोसे गए थे। समारोह स्थल की साज-सज्जा के लिए दो करोड़ से भी ज्यादा खर्च किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed