फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   drugs cultivation destroys in malda

मालदा में अफीम की खेती के खिलाफ अभियान

Mon, 18 Jan 2016 05:32 AM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
drugs cultivation destroys in malda

भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान चला कर करीब सात सौ एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट कर दी है। यह अभियान सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात कालियाचक थाने के शाहबाजपुर मौजा में चलाया गया।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने रविवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया।

आठ जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान कुछ इलाकों में अब भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक,  शाहबाजपुर और उसके आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती होती है।

विज्ञापन

तस्करों और अफीम की खेती के लिए कुख्यात

drugs cultivation destroys in malda

कालियाचक इलाका तस्करी, नशीली दवाओं के तस्करों और अफीम की खेती के लिए कुख्यात है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल इस इलाके में 22 सौ एकड़ से ज्यादा में लगी अफीम की फसल नष्ट कर दी गई थी।

इलाके की पूरी अर्थव्यवस्था इसी पर टिकी है। यही वजह है कि महीने की शुुरुआत में भीड़ के कालियाचक थाने में आग लगाने के पीछे भी अफीम की खेती को ही जिम्मेदार ठहराया गया।

बताया गया कि थाने में मौजूद अफीम तस्करों से संबंधित दस्तावेजी सबूतों को नष्ट करने के लिए ही आग लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed