फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   drug haul case: arrested accused attempts suicide

हेरोइन मामला: मुख्य आरोपी ने खुदकुशी का प्रयास किया

Sat, 09 Mar 2013 09:38 PM IST
फतेहगढ़ साहिब/पटियाला/ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब/पटियाला/ब्यूरो Updated Sat, 09 Mar 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
drug haul case: arrested accused attempts suicide

चंडीगढ़ के निकट पंजाब के जीरकपुर से पकड़ी गई 130 करोड़ रुपये की हेरोइन खेप मामले में मुख्य आरोपी एनआरआई अनूप सिंह काहलों ने शुक्रवार रात हिरासत में आत्महत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन


हालांकि उसे तुरंत रोक दिया गया। इस बीच, पुलिस ने कहा है कि बॉक्सर विजेंदर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाने के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

हालांकि पुलिस इस बात पर चुप्पी साधे है कि विजेंदर की पत्नी की कार काहलों की कोठी के बाहर कैसे पहुंची।

फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी एचएस मान ने शनिवार को बताया कि सिटी थाने में बंद काहलों ने आत्महत्या का प्रयास किया।

शुक्रवार को उसे नहाने के लिए एक बाल्टी दी गई थी। बाल्टी के हैंडिल के हल्के नुकीले किनारे से उसने अपनी कलाई की नस काटने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। उसे मामूली खरोंचें आई हैं। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, एसएसपी ने बताया कि विजेंदर के करीबी दोस्त राम सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है। उससे शनिवार को भी पूछताछ की गई।

कुछ और गिरफ्तारियां संभव
सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीमें कई जगहों पर छापेमारी में जुटी हैं। इस मामले में अभी कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विजेंदर को पूछताछ के लिए बुलाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। अब तक पकड़े गए सभी छह आरोपियों से पूछताछ चल रही है। विजेंदर की पत्नी की कार वहां कैसे पहुंची इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

एचएस मान, फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed