फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Drug business on strike

ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ आज हड़ताल पर देशभर के दवा कारोबारी

Wed, 14 Oct 2015 03:42 AM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 03:42 AM IST
विज्ञापन
Drug business on strike

देशभर के दवा दुकानदार बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने दवाओं की ऑनलाइन अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर यह हड़ताल बुलाई है।

विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने बताया कि उन्होंने आम लोगों के स्वास्थ्य और 30 राज्यों के साढ़े आठ लाख दवा विक्रेताओं के हित में यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


यदि केंद्र सरकार मामले को सुलझाने में असफल रहती है तो संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकता है। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से दवाओं की बिक्री के नियमन के सरकारी प्रयास का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे के अनुसार दवाओं की सुलभ उपलब्धता के चलते युवाओं में ड्रग एडिक्शन का खतरा बढ़ गया है। भारत में ई-फार्मेसी की तुलना विकसित देशों से नहीं कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत इंटरनेट से दवाओं की बिक्री अवैध है।

इंटरनेट से दवा की बिक्री को मंजूरी पर निर्णय नहीं

Drug business on strike

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने साफ किया है कि सरकार ने इंटरनेट से दवाओं की बिक्री को मंजूरी देने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

सरकार इस पर विचार करते समय सभी पक्षों की राय जानेगी। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को एआईओसीडी के अध्यक्ष से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed