फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   drought in different states of india, supreme court

सूखाग्रस्त इलाकों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

Tue, 05 Jan 2016 01:58 AM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
drought in different states of india, supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सूखाग्रस्त 11 राज्यों से पूछा है कि प्रभावित लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त भोजन दिया जा रहा है या नहीं।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र और उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों को 10 दिनों के भीतर यह बताने के लिए कहा है कि प्रभावित इलाके के लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन

क्या प्रयास किए जा रहे है?

drought in different states of india, supreme court

पीठ ने उन्हें यह भी बताने के लिए कहा है कि सूखे से निपटने के लिए उनकी ओर से क्या प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही अदालत ने जानना चाहा है कि सूखा प्रबंधन के लिए तय नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।

मालूम हो कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed