फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Drone that Pakistan shot down was made in China claimed Chinese media

भारत को दिखाई थी आंखें, चीन ने किया पाक के 'झूठ' का पर्दाफाश

Sat, 18 Jul 2015 10:06 PM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
Drone that Pakistan shot down was made in China claimed Chinese media

चीनी मीडिया ने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दावा किया था, उसने नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि सेना ने उसके दावे को खारिज किया था।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त टीसीए राघवन को तलब कर मामले की शिकायत भी की थी, जिसके बाद विदेश सचिव एस जयशंकर पाकिस्तान के रवैये का कड़ा विरोध किया था। प्रेस कांफ्रेस कर उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान जिस ड्रोन को भारत का बता रहा है वह दरअसल भारतीय डिजाइन ही नहीं है। भारतीय सेना के पास वैसा ड्रोन भी नहीं है।
विज्ञापन


जयशंकर ने बताया था कि पाकिस्तान ने जिस ड्रोन की तस्वीर जारी की है, वह डीजेआई फैंटम 3 ब्रांड का ड्रोन है, जो चीन निर्मित है। उन्होंने कहा था कि ये ड्रोन बाजार में भी आसानी से उपलब्ध है। चीनी मीडिया ने भारत के दावे पर मोहर भी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयशंकर के दावे पर चीन मीडिया ने लगा दी मोहर

Drone that Pakistan shot down was made in China claimed Chinese media

चीन की सत्ताधारी चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली ने कहा है कि पाकिस्तान में मार गिराया गया ड्रोन चीन में बना है। ड्रोन डीजेआई फैंटम 3 ‌डिजाइन का है। पीपुल्स डेली की वेबसाइट पर दी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फैंटम 3 एडवांस्ड ड्रोन बहुत ही समझदार और श‌क्तिशाली है। रिपोर्ट में एक अन्य वेबसाइट ऑब्जर्वर के हवाले से दावा किया गया है कि फैंटम 3 ड्रोन को बड़ी आसानी से खरीदा जा सकता है। ये ड्रोन 1200 डॉलर में बिकता है।

फैंटम ड्रोन बनाने वाली कंपनी जेआई की स्‍थापना 2006 में हुई थी। फ्रेंक वांग ने कंपनी की स्‍थापना की ‌थी, इसका मुख्यालय गुआंगडांग प्रांत के शेनजेन शहर में है। रिपोर्ट के मुताबिक ये कंपनी बिक्री के लिए ड्रोन का निर्माण करती है। ये ड्रोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस्तेमाल ‌किए जाते हैं।

पीपुल्स डेली के दावे के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय और सेना के रुख की पुष्टि हुई। पीपुल्स डेली का दावा पाकिस्तान को मुश्किल में भी डाल सकता है। इस्लामाबाद, चीन को मित्र राष्ट्र के रूप में देखता रहा है। और अब उसी मुल्क को ड्रोन पाक की जासूसी करता पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed