{"_id":"07709276-4402-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"drizzle-increased-cold-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों ने बढ़ाई ठंडक, हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रिमझिम फुहारों ने बढ़ाई ठंडक, हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू
नोएडा/देहरादून/शिमला/श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Dec 2012 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिमी भारत से आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ सर्द हवाओं ने मौसम बदल दिया। पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश और कुछ स्थानों पर ओले पड़ने से दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हो गई। इससे उत्तर-भारत में ठिठुरन बढ़ गई। शाम तक करीब 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। सूर्यदेव की लुकाछिपी जारी रही और बहुत कम धूप निकली। मंगलवार को न्यूतनम तापमान 11.5 और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ रंजीत सिंह के अनुसार एनसीआर में बुधवार को भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, पूरे उत्तर भारत में 13 दिसंबर के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं से 18 दिसंबर तक पारा लगातार लुढ़केगा। जिसमें मैदानी क्षेत्र भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
पर्वतीय राज्यों में भी मंगलवार को जमकर बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश भी हुई, जम्मू डिवीजन के नत्था टॉप इलाके में भी सुबह बर्फबारी होने से ऊंची चोटियां पर बर्फ की चादर बिछ गई। कई स्थानों पर तीन से चार इंच तक बर्फ जम गई। द्रास में सबसे ज्यादा ठंड मापी गई। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री कम रहा, जो सोमवार को 13.5 डिग्री था। इसके अलावा लेह में माइनस 12.4 डिग्री, कारगिल में माइनस 7.8 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 7.5, पहलगाम में माइनस 2.2 और श्रीनगर में माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। राजधानी शिमला और मनाली में सीजन का पहला हिमपात हुआ। शिमला का न्यूनतम तापमान जहां 3.1 डिग्री रहा । प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फबारी होती रही। शिमला, कुफरी और आस पास के इलाकों में एक से दो सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। प्रदेश के दुर्गम इलाकों दोपहर तक दो से चार इंच तक हिमपात दर्ज किया गया।
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मंगलवार को हिमपात शुरू हो गया है। यहां करीब चार इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई। उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री और हरकी दून क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। जिले में आठ हजार फुट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से ढक गए।