फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Driver killed seven family member

बदला लेने के लिए ड्राइवर ने किए 7 खून

Thu, 23 May 2013 05:02 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 23 May 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
Driver killed seven family member

गाजियाबाद में बुधवार को हुए एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या करने के मामले में ड्राइवर राहुल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राहुल वर्मा मारे गए सतीश गोयल का पुराना ड्राइवर है। पंद्रह दिन पहले साढ़े चार लाख चुराने के आरोप में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। उसने बदला लेने के लिए यह हत्याकांड किया।
विज्ञापन


पुलिस ने चोरी किए गए साढ़े चार लाख रुपये के साथ हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सनी शर्ट बरामद की है। राहुल के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (जानिए, कैसे हुए 7 कत्ल और ये 5 अनसुलझे सवाल)
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे पता चला था कि सतीश गोयल के घर में दस लाख रुपये हैं जिसके लिए उसने सात लोगों को मार दिया।

रिपोर्टो के अनुसार, ड्राइवर इंदिरापुरम से अपना सामान लेकर भागने की फिराक में था। हत्याकांड से पहले उसने इंदिरापुरम में रिश्तेदार के यहां अपना मोबाइल छोड़ दिया था ताकि उसकी लोकेशन घटनास्थल की न मिले।

'1 करोड़ के लिए परिवार के 7 लोगों की हत्या'


बुधवार को गाजियाबाद में कारोबारी सतीश गोयल के परिवार के सात सदस्यों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी।

मृतकों में परिवार के मुखिया सतीश गोयल, पत्नी मंजू, बेटा सचिन, बहू रेखा, पोता-पोती अमन, मेघा और नेहा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed