फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   7 murdered in ghaziabad

'1 करोड़ के लिए परिवार के 7 लोगों की हत्या'

Wed, 22 May 2013 11:05 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
7 murdered in ghaziabad

गाजियाबाद के नई बस्ती इलाके में मंगलवार की रात सतीश गोयल के परिवार के सात सदस्यों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


मृतकों में परिवार के मुखिया सतीश गोयल, पत्नी मंजू, बेटा सचिन, बहू रेखा, पोता-पोती अमन, मेघा और नेहा शामिल हैं।

सतीश गोयल खल-चूरी के कारोबारी थे। एक ही परिवार के सभी सात सदस्यों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।

घर में रखे थे 1 करोड़ नकद
मौके पर पहुंची पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि सतीश गोयल अपनी किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले थे। इसके लिए उन्होंने करीब एक करोड़ रुपए अपने घर पर रखे थे। पुलिस को शक है कि किसी जानकार ने ही वारदात को अंजाम दिया है। इसी दिशा में पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन





बाल-बाल बचीं दो बेटियां

कारोबारी की दो बेटियां विवाहित हैं। एक की फरीदाबाद जबकि दूसरी बेटी की शादी गाजियाबाद में हुई है। कारोबारी सतीश गोयल का ऑप्रेशन होना था, इसलिए दोनों बेटियां घर पर ही रुकने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश वे घर पर नहीं रुक पाईं और दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी ने किया था फोन
सतीश गोयल के घर के नजदीक ही एक लड़की की शादी के चलते मेहंदी की रस्म हो रही थी, जिसमें मंगलवार रात डीजे बज रहा था। घटनास्थल से लगता है कि परिवार के लोग हत्यारों से जूझे भी होंगे, क्योंकि शव अलग-अलग जगह पड़े थे और उन पर कई वार किए गए थे।

मंगलवार रात करीब दस बजे गोयल परिवार के एक पड़ोसी ने उन्हें फोन कर पूछा था कि उनके घर से काफी आवाज आ रही हैं, सब ठीक तो है। इस पर सतीश गोयल ने यह जवाब दिया था कि उनका व्यक्तिगत मामला है, सब ठीक है।
 
एसटीएफ भी करेगी जांच
लखनऊ में आईजी कानून-व्यवस्था आरके शिवकर्मा ने बताया कि जांच में पुलिस के साथ ही एसटीएफ को लगाया गया है। आईजी ने बताया कि घर की अलमारी तो खुली पाई गई पर किसी सदस्य के न होने की दशा में यह नहीं पता लग सका है कि घर से क्या गया है।

आईजी जोन भावेश कुमार सिंह ने बताया कि कई सुराग मिले हैं। कातिलों की तलाश में 10 टीमें लगाई गई हैं। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड और पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे से सुराग तलाशे जा रहे हैं।


‘प्रारंभिक छानबीन से इतना साफ हो गया है कि हत्यारों की संख्या कम से कम दो थी और वह परिवार के सदस्यों को सही तरीके से जानते थे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से जो छाप उठाए हैं, उसमें दो लोगों के जूतों के निशान पाए गए हैं। हम जल्द ही हत्यारों तक पहुंच जाएंगे।’--आरके शिवकर्मा, आईजी (कानून व्यवस्था)

ghaziabad murder















राजनाथ सिंह के आने की संभावना
घटना के बाद इलाके के कोतवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, गाजियाबाद के सांसद राजनाथ सिंह भी कारोबारी के घर पहुंच सकते हैं। इस वारदात ने शहर में 18 साल पहले 1 अप्रैल 1994 को हुई उस घटना की याद दिला दी, जिसमें कमल जैन समेत परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed