{"_id":"546b8de2-ea1a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dress-code-for-bar-and-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार में काम करने वाली महिलाओं के लिए होगा ड्रेसकोड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बार में काम करने वाली महिलाओं के लिए होगा ड्रेसकोड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के बारों और रेस्तरांओं में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उनके लिए एक ड्रेसकोड तय किया गया है। कर्नाटक हाइकोर्ट ने इसके लिए दिशा-निर्देशों को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
राज्य गृह विभाग के अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हमने महिलाओं को काम पर रखने वाले बार और रेस्तरां के लिए कुछ दिशानिर्देश बनाकर कर्नाटक हाइकोर्ट को सौंपे थे, जिन्हें मान लिया गया है।
विज्ञापन
तय किए गए ड्रेस कोड के मुताबिक बार में काम करने वाली महिलाओं को पैंट, फुल शर्ट या टी शर्ट पहननी होगा। वे ऊपर से ब्लेजर भी पहन सकती हैं या फिर वे सलवार कमीज भी पहन सकती हैं।
विज्ञापन
पुलिस से परेशान होकर गए हाइकोर्ट
बेंगलुरू लेडीज वर्किंग बार एंड रेस्तरां ओनर्स एसोसिएशन ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में पुलिस पर आरोप लगाया गया था कि वह अभद्रता को आधार बनाकर बार और रेस्तरां को बंद करा रही है।
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट के आदेश पर गृह विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए गए।
अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय ने शहर की पुलिस को भी निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस से कहा गया है कि लाइसेंसधारी बार और रेस्तरां को दिशानिर्देशों के प्रावधानों के मुताबिक महिला बार कर्मियों को नियुक्त करने दें और तीन महीने तक बार की कार्यप्रणाली पर नजर रखें।
क्या है दिशा-निर्देशों में
हाइकोर्ट के निर्देशों के मुताबिक लाइसेंस प्राप्त बार और रेस्तरां में नियुक्त होने वाली महिलाकर्मियों की उम्र 21 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। साथ ही महिला कर्मचारियों के कपड़े सभ्य और शालीन होने चाहिये।
आदेश में यह भी कहा गया है कि अब बार मालिकों को महिला कर्मचारी की भर्ती से पहले सक्षम अधिकारियों से इसकी स्वीकृति भी लेनी होगी।