पीएफ अकाउंट से पूरा होगा घर का सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य निधि जमा (पीएफ) से आम आदमी के घर खरीदने का सपना साकार हो सकता है। बैंक से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेने की जगह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से कर्मचारियों के लिए ब्याज मुक्त मोटी रकम की व्यवस्था हो सकती है।
सरकार ने केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) में शामिल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के इस प्रस्ताव को मंजूर किया, तो कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। ईपीएफओ ने हाल में ही इस दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दिया है।
श्रम व रोजगार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में हफ्ते की शुरुआत में नियोक्ता और कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक में इस पर सकारात्मक चर्चा हुई है।
सूत्रों के मुताबिक यह प्रस्ताव किया गया कि सिंगापुर की तर्ज पर भारत में भी कर्मचारियों के लिए पीएफ खाते से घर खरीदने के लिए मोटी रकम की व्यवस्था की जाए यानी घर खरीदने के लिए पीएफ जमा राशि को निकालकर ईपीएफओ की ओर से पहचान किए गए विश्वसनीय डेवलपर की परियोजना में रकम लगाने का विकल्प मिले।
सिंगापुर में है ऐेसी व्यवस्था
प्रत्येक माह पीएफ खाते में जमा होने वाली रकम से ईएमआई की व्यवस्था हो सकती है। खाते से निकाली गई पीएफ रकम को वापस जमा कराना कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक होगा।
हालांकि इस तरह से आशियाना खरीदने की व्यवस्था में खाताधारक को पीएफ जमा पर प्रत्येक माह ब्याज मिलना बंद हो जाएगा। केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त केके जालान ने कहा कि इस सपने को साकार करना मुमकिन है।
बशर्ते सीबीटी और सरकार मिलकर अपनी मंजूरी दे। इससे कर्मचारी की सामाजिक सुरक्षा के लिए जमा राशि से उसे आवासीय सुरक्षा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि सिंगापुर में ऐसी व्यवस्था पहले से है। जिस पर भारत में भी अमल किया जा सकता है। वहीं भारतीय मजदूर संघ के बृजेश उपाध्याय ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई है।