{"_id":"f575d598-e1ba-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"drdo-make-spray-for-women-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार है ‘भूत झोलकिया’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार है ‘भूत झोलकिया’
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय
Updated Mon, 01 Jul 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे तीखी मिर्च अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए ढाल का काम करेगी।
विज्ञापन
आए दिन शर्मनाक घटनाओं का सामना कर रही महिलाओं के लिए भी असम की भूत झोलकिया मिर्च रामबाण साबित होगी क्योंकि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) इस मिर्च के तीखेपन का इस्तेमाल महिलाओं को सुरक्षा देने वाला हथियार बनाने की तैयारी में है।
दुनिया की सबसे तीखी मिर्च से डीआरडीओ पेपर स्प्रे बनाने के अनुसंधान में लगा हुआ है। यह इको फ्रेंडली स्प्रे महिलाओं को मुसीबत की घड़ी से बाहर निकालने का काम करेगा। जबकि हिंसक स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने इस अनुसंधान के बारे में बताते हुए कहा कि देश में यौन हिंसा के बढ़ते मामले पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बन चुकी है।
ऐसी वारदातों से निपटने के लिए महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्हें ऐसी चीजें उन्हें उपलब्ध होनी चाहिए, जिसका इस्तेमाल वह अपनी सुरक्षा में कर सकें। भूत झोलकिया मिर्च से बना स्प्रे काफी कारगर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा अज्ञात स्थलों पर बैठे आतंकियों को बाहर निकालने और दंगे से प्रभावित क्षेत्रों में हिंसक स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए भी यह स्प्रे मददगार साबित होगा।
सूत्रों की माने तो डीआरडीओ इन स्प्रे को बेचने के लिए कुछ कंपनियों के साथ बातचीत में भी लगा हुआ है। इन कंपनियों के जरिए इस उत्पाद को सीधे खुदरा बाजार में उतारा जाएगा।
हालांकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहले से ही बाजार में तरह-तरह के स्प्रे मिल रहे हैं। इनकी कीमत 350 रुपये से 1000 रुपये के बीच है।
सिर्फ चंद सेकेंड में दिखेगा कमाल
मिर्च से तैयार यह उत्पाद चंद सेकेंड में वातावरण में घुलकर प्रतिक्रिया देने लगता है। इस स्प्रे के शिकार व्यक्ति को लंबे समय के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सूत्रों की मानें तो नया स्प्रे इसी वर्ष बाजार में आ सकता है।
गिनीज बुक में है नाम दर्ज
असम की इस तीखी मिर्च ने पहले ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। भूत झोलकिया मिर्च को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह दी गई है।