फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dr udit raj slams kejriwal on corruption

भाजपा का केजरीवाल पर करारा हमला

Tue, 18 Mar 2014 10:48 AM IST
Updated Tue, 18 Mar 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
Dr udit raj slams kejriwal on corruption

विधानसभा चुनाव के समय आम आदमी पार्टी को कमतर आंकने वाली भाजपा अब इसी पार्टी को चुनौती मान रही है। भाजपा के सभी दिग्गज के निशाने पर आम आदमी पार्टी ही है। लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा के सभी प्रत्याशियों का हमला भी उन्हीं पर है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी झूठ और अराजकता का प्रतीक बन गई है। यह पार्टी देश के  संविधान व अखंडता के लिए घातक  है।’
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, देश के विकास के लिए बाधक है। इसलिए पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में दोनों ही दलों की असलियत से जनता को अवगत कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कथनी और करनी में अंतर

Dr udit raj slams kejriwal on corruption

रविवार को भाजपा के प्रत्याशियों से परिचय कराने के मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रत्याशी बारी बारी से आम आदमी पार्टी की कथनी व करनी का पोल खोलेंगे।

वहीं उदित राज ने कहा कि केजरीवाल, नौकरी के दौरान टैक्स चोर पकड़ने का काम तो कर नहीं सके, अब भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने का दंभ भर रहे हैं। झूठ बोलने में केजरीवाल माहिर है।

इसी तरह लोकसभा उम्मीदवार महेश गिरी, मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, रमेश विधूड़ी ने भी जमकर आम आदमी पार्टी पर निशना साधा।

सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ नहीं

Dr udit raj slams kejriwal on corruption

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी जोड़तोड़ नहीं करेगी।

पार्टी ने अपने तीन विधायकों को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने के बाद यह साफ कर दिया है कि दिल्ली में विधान सभा चुनाव एक बार फिर होना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाएगी बशर्ते की बहुमत उनका हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed