फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   DR. Sheikh wife told to police

डॉक्टर की डिग्री होने के बाद एमएम शेख मुंबई में बन गया कुक

Thu, 11 Feb 2016 05:21 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 05:21 AM IST
विज्ञापन
DR. Sheikh wife told to police

बौंडी में सिमी के नाम पर लोगों को बरगलाने वाले डॉ. एमएम शेख की पत्नी अब सामने आ गई है। बहराइच के मोहल्ला सलारगंज निवासी करिश्मा खातून ने बुधवार को एसपी के सामने पेश होकर डॉ. शेख को अपना पति बताया और कहा कि बौंडी में क्लीनिक न चल पाने के कारण दो माह पहले ही उसके पति मुंबई चले गए।

विज्ञापन


वहां बांद्रा वेस्ट स्थित एक होटल में खाना बनाते हैं। महिला ने डॉ. एमएम शेख का पता भी पुलिस को सौंपा है। करिश्मा ने पुलिस को बताया कि डॉ. शेख मुंबई में अपने बड़े भाई आफताब आलम के पास रह रहे हैं। महिला ने आफताब के फ्लैट का पता भी दिया है, जिसमें कुर्ला वेस्ट मुंबई अंकित है। मोबाइल नंबर भी दिया है।
विज्ञापन

आखिर डॉक्टर की डिग्री होने पर क्यों बना खानसामा

DR. Sheikh wife told to police

वहीं पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा का कहना है कि अब तक जो जांच हुई है, उसमें उसके सिमी से ताल्लुक होने की पुष्टि नहीं हुई है। डॉ. शेख की पत्नी ने जो नंबर दिया था उस पर बातचीत हुई है।

डॉ. शेख पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़ा हुआ है। इसी के तहत वह काम करता था। शेख की क्लीनिक के बोर्ड पर लिखी डिग्री पर नजर डालें तो वह अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीयूएमएस, एमडी करने के बाद क्लीनिक चला रहा था।

यह डिग्री यूनानी डॉक्टरों के पास होती है। इनकी अच्छी खासी प्रैक्टिस चलती है। ऐसे में डॉक्टर की डिग्री होने के बावजूद शेख मुंबई के होटल में खानसामा क्यों बन गया, यह सवाल सभी के जहन में कौंध रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed