फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dozen of congressi leaders will be suspended from their post

पुराने चेहरों को हटा राहुल बनाएंगे नई टीम

Wed, 25 Jun 2014 06:32 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
dozen of congressi leaders will be suspended from their post

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बावजूद कांग्रेस शासित राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन में पार्टी हाईकमान को दिक्कतें हो रही हैं। मगर हाईकमान दस से 12 राज्यों की प्रदेश कांग्रेस इकाइयों के अध्यक्षों को जल्द बदलने जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, पंजाब, झारखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत कई प्रदेश कांग्रेस इकाइयों के अध्यक्ष बदले जाएंगे। हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर नहीं बदले जाएंगे। पार्टी उन्हें एक और मौका देना चाहती है। तंवर को लोकसभा चुनाव से पहले ही हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था।

विज्ञापन

कुर्सी बचाने के ल‌िए नेता लगा रहे हैं जोर

dozen of congressi leaders will be suspended from their post

प्रदेश अध्यक्षों को बदलने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में फेरबदल किया जाएगा। राज्य और केंद्रीय स्तर पर होने वाले फेरबदल से पहले कांग्रेस के अंदर युवा बनाम बुजुर्ग की बहस चल रही है। कई सीनियर कांग्रेस नेता अपनी कुर्सी बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, मोहन प्रकाश, मोतीलाल वोरा, सीपी जोशी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह जैसे कई सीनियर नेता केंद्रीय संगठन में बड़े पद पर हैं। वहीं दीपेंद्र हुड्डा, संदीप दीक्षित, जितेंद्र सिंह, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई युवा नेता भी केंद्रीय संगठन में आने की कोशिश कर रहे हैं।

युवा ब्रिगेड को लाना चाहते हैं राहुल

dozen of congressi leaders will be suspended from their post

कांग्रेस के अंदर चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ 44 सीटें जीतने के बाद राहुल गांधी भी एक झटके में सीनियर नेताओं को किनारे करने से परहेज करेंगे।

साथ ही राहुल गांधी की युवा बिग्रेड के ज्यादातर सदस्यों के हारने के बाद उनको संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देना भी राहुल के लिए मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed