{"_id":"ac180c90-308a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dowry-still-matter-of-concern-likely-to-claim-another-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी से कीमती हो गई बाइक और सोने की चेन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जिंदगी से कीमती हो गई बाइक और सोने की चेन
गोंडा/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Nov 2012 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक और सोने की चेन न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का हाथ बांधकर मिट्टी का तेल डाल उसे आग के हवाले कर दिया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला के पति और सास को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है।
विज्ञापन
डॉक्टर का कहना है कि महिला 90 फीसदी जल चुकी है। उसके शरीर से केरोसिन की महक आ रही थी। फिलहाल पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कौचिहा गांव निवासी सोनू उर्फ अंगद दूबे की पत्नी सविता (19) ने बताया कि उसका विवाह एक साल पहले हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे।
विज्ञापन
इसी को लेकर आए दिन पति और सास उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि शुक्रवार सुबह भी बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर सास ने सविता को मारा और रस्सी से उसके दोनों हाथ बांध दिए। सविता के मुताबिक सास ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। शोर सुनकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सविता ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, पति घर में मौजूद था, मगर उसने बचाने की कोशिश नहीं की। उधर, सविता की मां सरिता देवी ने दूरभाष पर बताया कि उसके पति लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में चौकीदार हैं, वह उन्हीं के साथ लखनऊ में रहती हैं। पुलिस से सूचना मिली है। सरिता का भी आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
सीओ तरबगंज हिमांशु कुमार ने बताया कि महिला का बयान लिया गया है। मगर उसके माता-पिता की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।