फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   double standard of pakistan

पाक मीडिया ने कहा ‘पकड़ा गया मसूद’, सरकार बोली - ‘मालूम नहीं’

Fri, 15 Jan 2016 04:19 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
double standard of pakistan

पाक मीडिया ने भारत द्वारा मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के हिरासत में लेने की खबरें मंगलवार को दी थीं। बुधवार को शीर्ष पाकिस्तानी अखबारों ने इसे पेज 1 पर प्रमुख खबर भी बनाया। लेकिन दोपहर तक पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उसे मसूद अजहर की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


इससे पाकिस्तान का भारत के संबंध में दोहरा चरित्र उजागर होता है। पाक मीडिया ने मसूद को हिरासत में लेने की जानकारी अपने मुल्क की खुफिया एजेंसियों के हवाले से छापी थी।
विज्ञापन


‘दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने मसूद अजहर के हिरासत में होने से काफी आगे जाकर उसके गिरफ्तार होने की खबर लगाई है। इस अखबार ने दो पाक अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि मसूद अजहर और उसके एक रिश्तेदार को दो दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी के हवाले से अखबार ने लिखा है कि 2001 में भारतीय संसद पर हमला करने और हाल ही में पठानकोट हमले के मास्टर माइंड आरोपी मसूद को कम से कम 30 दिनों तक कारागार में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अजहर को कस्टडी में ले लिया है'

double standard of pakistan

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ ने पूरे सात कॉलम में पेज 1 पर अपनी प्रमुख खबर का शीर्षक दिया है - ‘‘पाक सरकार ने जैश के स्क्रू कसे’’। इसी खबर में आसिफ चौधरी के नाम से खबर लगाई है कि सुनने में आ रहा है कि मसूद अजहर को कस्टडी में ले लिया गया है।

इसी खबर में बाकिर सज्जाद सईद के नाम से लगी खबर में पाक सरकार द्वारा जल्द ही एक जांच टीम को पठानकोट भेजने की संभावना भी जताई गई है। ‘दि न्यूज’ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले का आरोपी मसूद अजहर हिरासत में लेकर किसी सीक्रेट लोकेशन पर ले जाया गया है।

‘पाकिस्तान ऑब्जर्वर’ ने मशहूर राष्ट्रीय संवाददाता लियाकत तूर के नाम से पेज 1 पर लीड (प्रमुख समाचार) छापी है। खबर में उपशीर्षक है - ‘‘मसूद अजहर को उसके साथियों के साथ कस्टडी में ले लिया है और जैश-ए-मोहम्मद के दफ्तरों को सील करते हुए पीएम शरीफ ने 6 सदस्यीय समिति गठित कर दी है’’।

मसूद अजहर को बहावलपुर से पकड़े जाने की खबर में यह भी लिखा है कि नवाज शरीफ ने भारत के साथ सहयोगत्मक रवैया अपनाते हुए पाक द्वारा स्पेशल टीम को पठानकोट भेजने का निर्णय लिया है। इसी खबर में अखबार की संवाददाता सोफिया सिद्दीकी ने भारतीय कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से लिखा है - ‘‘भारत चाहता है कि पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए फिलहाल सचिव स्तर की बातचीत टल जाए।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed