{"_id":"f51bc796300f0554a085996d3cf5a8d9","slug":"dont-worry-about-political-corruption-says-kiran-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने कहा, नेताओं के भ्रष्टाचार से परेशान न हों","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीएम ने कहा, नेताओं के भ्रष्टाचार से परेशान न हों
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां राजनीति में बढ़ता भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या बन गया है वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने राजनीतिक भ्रष्टाचार पर चिंता न करने की सलाह दे दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों को हैदाराबाद में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से राजनेताओं के भ्रष्टाचार को लेकर परेशान न होने की बात कही।
विज्ञापन
किरण कुमार ने कहा कि अधिकारियों को राजनीतिक भ्रष्टाचार को लेकिर चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि इसका पैसा चुनाव के दौरान वापस लोगों के पास आ जाता है।
उन्होंने कहा राजनेताओं के पास बहुत अधिक पैसा है लेकिन चुनाव के दौरान या अन्य जरियों से वह वापस हो जाता है। इसलिए राजनीतिक भ्रष्टाचार को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
आगे कहा कि मैं राजनीतिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए नहीं कह रहे हैं लेकिन दूसरे तरह के भ्रष्टाचार पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। जैसे उद्योगजगत या अधिकारियों में होने वाला भ्रष्टाचार, जिसका पैसा सिस्टम में वापस नहीं आता।
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई जब राजनीतिक दलों ने सूचना के अधिकार के तहत आने से इनकार कर दिया था। सभी राजनीतिक दलों ने एकसुर में इसका विरोध किया था। किरण कुमार का यह बयान राजनीतिक दलों की नीयत पर फिर से सवाल खड़ा करता है।
आईएएस ऑफिसर से राजनेता बने जयप्रकाश नारायण ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।