फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Don't watch porn on Facebook, Army order to Soldier

जवान न देखें फेसबुक पर पॉर्नः सेना

Mon, 04 Jan 2016 07:24 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
Don't watch porn on Facebook, Army order to Soldier

पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के 'हनी ट्रैप' से सेना के जवानों को बचाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। हाल के दिनों में कई जवान जासूसी के आरोप में पकड़े गए हैं। जवानों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि कोई भी जवान फेसबुक पर पॉर्न न देखे। कारण बताया गया है कि इससे उन्हें जाल में फंसाया जा सकता है।

विज्ञापन


इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक सेना ने यह अडवाइजरी तब जारी कि जब एयरफोर्स के एक जवान को फेसबुक के जरिए हनीट्रैप में फंसाया गया।


यही नहीं जवानों से ये भी कहा गया है कि वह फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकार करें। सेना ने यह फरमान केवल जवानों के लिए ही नहीं बल्कि उनके परिजनों के लिए भी जारी किया है।

विज्ञापन

जवानों के लिए सेना के कड़े निर्देश

Don't watch porn on Facebook, Army order to Soldier

बता दें कि सेना ने जवानों के लिए यह फरमान तब जारी किया जब एयरफोर्स में तैनात जवान रंजीत को पुलिस ने बीते 28 दिसंबर को बठिंडा से गिरफ्तार किया। रंजीत पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर एक खूबसूरत प्रोफाइल वाली महिला को एयरफोर्स के एयरबेस की कई खुफिया जानकारी दी।

महिला ने रंजीत से ब्रिटिश पत्रकार के तौर पर जानकारी मांगी जबकि असल में वह महिला एक खुफिया जासूस थी। रंजीत ने महिला को पठानकोट एयरबेस की जानकारी दी थी वह कुछ दिन पहले की पठानकोट एयरबेस के दौरे पर आया था।

इस पूरे मामले को सेना ने गंभीरता से लिया और बीते 31 दिसंबर को जवानों के लिए फरमान जारी किया। जनरल सर्विसेस इंटेलिजेंस की ओर से जवानों के लिए अडवाइजरी जारी की गई है।

जिसमें कि जवानों के साफ तौर पर कहा गया है कि वह सोशल साइट फेसबुक, व्हाट्सऐप पर सेना की वर्दी में प्रोफाईल फोटो न लागाएं। वहीं जवानों को अपनी तैनाती पोस्ट, बटालियन का नाम व रैंक की जानकारी देने से भी मना किया गया है।

इस पूरे मामले के बाद हरकत में आई सेना

Don't watch porn on Facebook, Army order to Soldier

मालूम हो कि एयरफोर्स के जवान रंजीत को 28 दिसंबर को एयरबेस कैंप की जानकारी देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

रंजीत कई साल से फेसबुक पर दामिनी मैकनॉट नाम की एक महिला के संपर्क में था। महिला ने पत्रकार के तौर पर मैगजीन में पब्लिश करने के नाम पर रंजीत से एयरफोर्स की तमाम सूचनाएं हासिल की।

सूचना के बदले में रंजीत के खाते में महिला ने एक बार 25 हजार और दूसरी बार 5 हजार रूपए भी जमा किए थे। बताया गया कि यह महिला आईएसआई के जासूसी रैकेट में काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed