फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Don't vote for them who spread hatred: Sonia Gandhi

नफरत फैलाने वाली पार्टी है भाजपा: सोनिया

Fri, 10 Oct 2014 09:31 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
Don't vote for them who spread hatred: Sonia Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को कोल्हापुर की एक चुनावी रैली में भाजपा को समाज में नफरत फैलानी वाली पार्टी करार दिया और कहा कि लोग उसके झांसे में न आए।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और शिव सेना भले ही अलग हो गए हों लेकिन वास्तव में वे एक ही हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है,जो मुखौटे बदलती रहती है लिहाजा वोटरों को उसके झांसे में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन


पश्चिम महाराष्ट्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को रफ्तार देने की गरज से कोल्हापुर आईं सोनिया ने कहा कि भाजपा और शिवसेना जैसी मौकापरस्त पार्टियां सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल देखने में वे भले ही अलग लगती हों लेकिन असल में वे एक हैं। सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार यूपीए सरकार की योजनाओं को ही आगे बढ़ा रही है। जबकि भाजपा पहले इन योजनाओं का मजाक उड़ाया करती थी।

'भाजपा के वादों का क्या हुआ'

Don't vote for them who spread hatred: Sonia Gandhi

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस की विरोधी पार्टियां कह रही हैं कि वे महाराष्ट्र को गुजरात से भी आगे ले जाएंगी। लेकिन हकीकत यह है कि महाराष्ट्र लगभग हर क्षेत्र में गुजरात से आगे है।

दरअसल जब चुनाव आता है तो भाजपा के नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन असलियत कुछ और ही होती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने लंबे-चौड़े वादे किए।

भाजपा ने कहा कि वह 100 दिनों में महंगाई घटा देगी। लेकिन क्या महंगाई घटी। उनके वादों का क्या हुआ। मोदी ने कहा था कि प्रधानमंत्री बनते ही वह पाकिस्तान को करारा जवाब देंगे। लेकिन पाकिस्तान सीजफायर का लगातार उल्लंघन करते हुए गोले बरसा रहा है। सरकार क्या कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed