फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Don't rely on God or government: Nitin Gadkari tells farmers

नितिन गडकरी बोले सरकार भरोसे न रहें किसान

Sat, 11 Apr 2015 04:16 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
Don't rely on God or government: Nitin Gadkari tells farmers

मौसम की मार से बर्बाद किसान एक तरफ जान देने पर उतारू हैं तो दूसरी तरफ सरकार के रहनुमा उनके जख्मों पर मरहरम लगाने के बजाय नमक छिड़क रहे हैं। मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के अमरावती के दौरे पर किसानों को सलाह दी कि वो अब भगवान और सरकार के भरोसे रहना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए तरीकों को बदलना होगा।

विज्ञापन


नितिन गडकरी कृषि विकास मेले का उदघाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों को अपनी मानसिकता बदलने की सलाह देते हुए कहा कि खेती में कामयाबी के लिए उन्हें नई तकनीक अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने कहा कि भगवान और सरकार पर भरोसा करने के बजाय किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए खुद पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप अपनी जिंदगी को खुद ही संवार सकते हैं। गडकरी ने कहा कि सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही नई तकनीक और नए तरीकों को अपनाकर किसान अपनी सामाजिक जिंदगी को खुद ही बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीति बदलकर देखें किसान

Don't rely on God or government: Nitin Gadkari tells farmers

परिवहन मंत्री ने खेती किसानी के बुरे वक्त में भी किसानों से हार नहीं मानने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फसल चक्र का अध्ययन कर किसानों को अपनी रणनीति उसके अनुरूप बदलनी चाहिए।

विदर्भ किसानों के संदर्भ में गडकरी ने कहा उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यहां के किसान नई तकनीकों को इजाद कर कुछ हद तक इस पर पार पा सकते हैं। उन्होंने माना कि किसान इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहे हैं फिर भी उन्हें हताश नहीं होना चाहिए। उन्हें खुद इस तरह के संकट से निपटने के तरीके ढूढ़ना चाहिए।

मौसम की मार से देश में सैकड़ों किसान अब तक अपनी जान दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश से लेकर पंजाब, हरियाणा और विदर्भ में कई किसानों ने मौत को गले लगाया है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारों ने कुछ राहत पैकेज की घोषणा की है लेकिन ये राहत ऊंट के मुंह में जीरा जैसी ही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed