फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   don Dawood Ibrahim caught on tape by intelligence agency.

दाउद के बारे में बड़ा खुलासा, रिकॉर्ड हुई बातचीत

Sat, 27 Dec 2014 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Dec 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
don Dawood Ibrahim caught on tape by intelligence agency.

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में सुमार दाउद इब्राहीम के पाकिस्तान के करांची में छुपे होने की बात सामने आयी है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों ने दुबई में मौजूद व्यापारियों से दाउद की बातचीत का एक फोन रिकॉर्ड किया है।

विज्ञापन


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संभवतः दाउद की बातचीत का यह पहला टेप है जिसमें दाउद का दुबई के व्यापारियों से बातचीत करने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से रिकॉर्ड किए गए इस टेप में दुबई के रियल स्टेट एजेंटों की आवाज भी सेटेलाइट के जरिए रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


दाउद की बातचीत की यह रिकॉर्डिंग पाकिस्तान में दाउद के मौजूद होने का एक बड़ा सबूत साबित हो सकती है।

गौरतलब है कि भारत जब भी पाकिस्तान से दाउद को सौंपने की बात करता रहा है तब पाकिस्तान अपने यहां दाउद के छुपे होने की बात का खंडन करता रहा है। दाउद इस बातचीत का टेप आने से अब पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉन बेच रहा अपनी प्रॉपर्टी

don Dawood Ibrahim caught on tape by intelligence agency.

दाउद का दुबई के व्यापारियों से बात‌ करने का जो टेप सामने आया है उसमें दाउद पाकिस्तान के एक बड़े उद्योगपति‌ के बेटे और दुबई में रियल स्टेट का काम कर रहे यासिर से बात कर रहा है।

दाउद यासिर से कह रहा है कि उसके पास पाकिस्तान में कई सौ करोड़ की बेनामी सम्पत्ति है जिसे वह बेचना चाहता है। इतना ही नहीं दाउद पाकिस्तान में अपने रुतबे को बयान करते हुए कह रहा है कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से कम हैसियत नहीं रखता।

इसके अलावा दाउद को यह कहते भी सुना गया है कि पाकिस्तान में वहां का जज और न्यायालय वही है। लेकिन अब देखना यह है कि इस टेप पाकिस्तान के रवैये पर क्या असर पड़ता है और दाउद की मौजूदगी को लेकर कितनी गंभीरता दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed