फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dog helped police to find drugs worth rs 3.5. crore

कुत्ते का कमाल: पकड़वाई करोड़ों की ड्रग्स

Tue, 07 Jan 2014 11:38 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jan 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
dog helped police to find drugs worth rs 3.5. crore

करीब 15 मिनट तक मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एनी की वजह से अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम 9ऋ के अधिकारी पीछे-पीछे और 11 महीने का एनी आगे-आगे।

विज्ञापन


लेकिन जल्द ही एनी यानी लेब्राडोर प्रजाति के प्रशिक्षित कुत्ते ने अधिकारियों को नए साल का बड़ा तोहफा दे दिया। एनी की इस हरकत से सिर्फ विदेशी महिला तस्कर गिरफ्तार ही नहीं हुई बल्कि उसके पास से करीब 3.5 करोड़ की खतरनाक प्रतिबंधित ड्रग्स भी बरामद हुई।

विज्ञापन

ऐसे खोजा ड्रग्स

dog helped police to find drugs worth rs 3.5. crore

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुताबिक बीते शुक्रवार की सुबह चार बजे एनी अपने स्क्वायड के अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर रूटीन गश्त में था।

एनी अचानक हरकत में आया और सूंघते हुए पूरे टर्मिनल पर तेजी से चक्कर लगाने लगा। वहां मौजूद यात्री उसकी बेचैन हरकत को कौतूहल की निगाह से देखने लगे। अधिकारियों को भी शुरू में समझ नहीं आया कि एनी किसी एक तरफ नहीं जा कर चारों ओर क्यों भाग रहा है।

आखिर में वह थालिथा मोसिगा पॉटगिटर नाम की महिला के पास गया और उसके पास रखे गत्ते के बक्से पर अपने दांत गड़ा दिए।

16 किलो इफेड्रीन ड्रग

dog helped police to find drugs worth rs 3.5. crore

कस्टम अधिकारियों को समझते देर नहीं लगी कि बक्से में विस्फोटक या ड्रग्स जैसा कोई सामान है, जिसे सूंघ कर सचेत करने की ट्रेनिंग एनी को दी गई है।

थालिथा को गिरफ्त में लेने के बाद बक्सा खोला गया तो 16 किलो इफेड्रीन ड्रग निकली, जिसे इथोपिया से दिल्ली होते हुए मुंबई लाया जा रहा था। थालिथा के पास दक्षिण अफ्रीका का पासपोर्ट है।

विज्ञापन

तीन महीने पहले हुआ था जत्थे में शामिल

dog helped police to find drugs worth rs 3.5. crore

एनी को बीएसएफ ने प्रशिक्षित किया है। इसे तीन महीने पहले ही मुंबई कस्टम विभाग ने अपने जत्थे में शामिल किया था।

बीएसएफ के प्रवक्ता वी एन पराशर के मुताबिक तकनीक कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाए, लेकिन ड्रग्स या विस्फोटक का पता लगाने में प्रशिक्षित कुत्ते का कोई तोड़ नहीं।

मुश्किल था ड्रग्स का पता लगाना

dog helped police to find drugs worth rs 3.5. crore

कस्टम विभाग के मुताबिक अगर एनी नहीं होता तो यह ड्रग मुंबई शहर में आराम से प्रवेश कर जाती क्योंकि यह इथोपिया से दिल्ली होते हुए सफलतापूर्वक मुंबई हवाईअड्डे तक पहुंच चुकी थी।

बीएसएफ के मुताबिक तस्कर ने इस ड्रग्स को कशीदाकारी किए हुए कपड़ों में ऐसे लपेट कर रखा गया था, जिसे देख कर इसका अंदाज लगाना मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed