फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dog injured in 26/11 attack died; Bullet was in his body for 6 years

26/11 हमले में घायल 'शेरू' की मौत

Tue, 23 Dec 2014 11:26 AM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Dog injured in 26/11 attack died; Bullet was in his body for 6 years

26/11 हमले में घायल हुए शेरू नाम के कुत्ते की शनिवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। शेरू की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। इसकी उम्र लगभग 14 साल थी, जिसे 26/11 हमले के दौरान एक पत्रकार ने बचाया था।

विज्ञापन


शेरू को 26 नवंबर 2011 के हमले में एक AK-47 से 2 गोलियां लगी थीं, जिसके बाद इसे जानवरों के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शेरू का इलाज आईसीयू में लगभग 6 महीने तक चला था।
विज्ञापन


इलाज के बाद उसके शरीर से एक गोली निकाल ली गई थी, लेकिन दूसरी गोली उसके शरीर में ही छोड़ दी गई थी। शेरू ने उस घटना के बाद 6 साल इस गोली के साथ ही बिताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


(फोटो साभार: डेक्केन क्रोनिकल)

कम हो गई थी प्रतिरोधक क्षमता

Dog injured in 26/11 attack died; Bullet was in his body for 6 years

दूसरी गोली शेरू की छाती में लगी थी, जिसे डॉक्टरों ने नहीं निकलने का फैसला किया, क्योंकि ऐसा करने से शेरू की सांस की नली को नुकसान पहुंच सकता था।

इलाज के बाद शेरू को 20X20 के एक वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक उम्र होने की वजह से शेरू की प्रतिरोधक क्षमता काफी कम हो गई थी।

शेरू से सभी को हो गया था लगाव

Dog injured in 26/11 attack died; Bullet was in his body for 6 years

इसका इलाज मुंबई के पैरेल एनिमल हॉस्पिटल में चल रहा था। अस्पताल के स्टाफ का कहना था कि शेरू के साथ उन लोगों को काफी लगाव हो गया था।

अस्पताल के असिस्टेंट सेक्रेटरी बाबूराव कदम ने कहा, "मुझे वो दिन याद है जब शेरू को इस अस्पताल में लाया गया था। छाती और पैर में गोली लगने की वजह से वह खून में सना हुआ था।"

(फोटो साभार: मिड डे)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed