फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Does PM Narendra Modi do yoga, asks Russian President Putin

जब रूस के राष्ट्रपति ने पूछा क्या मोदी करते हैं योगा?

Sat, 20 Jun 2015 04:19 PM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
Does PM Narendra Modi do yoga, asks Russian President Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसा सवाल पूछ दिया है कि इसका जवाब अब सिर्फ पीएम मोदी ही दे सकते हैं।

विज्ञापन


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जब पत्रकारों ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग से योग मंत्रालय शुरू किया है। तो राष्ट्रपति पुतिन ने पहला सवाल किया कि क्या मोदी स्वयं योगा करते हैं?
विज्ञापन


योग के लिए अलग से मंत्रालय पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संदेह जता दिया है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि आखिर हर कोई योग क्यों करेगा? उन्होंने हैरानी जताई कि क्या जो व्यक्ति दुनियाभर में योग का प्रसार करना चाहता है, वह स्वयं योग करता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत सरकार ने आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध तथा होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े मामलों के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन नवंबर, 2014 में किया, जिसे आयुष मंत्रालय कहा जाता है।

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मैं सख्त नहीं हूं

Does PM Narendra Modi do yoga, asks Russian President Putin

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच की बैठक के दूसरे दिन इस महत्वपूर्ण घटना की कवरेज के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से पहुंचे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि वह अच्छे व्यक्ति हैं और व्यक्तिगत तौर पर मेरे मित्र हैं।

जब पत्रकारों ने सवाल किया कि पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया में सख्त नेता के रूप में देखे जाते हैं।  व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मैं सख्त नहीं हूं, बल्कि हमेशा समझौते करना चाहता हूं, जबकि उनका पीएम मोदी का रुख कड़ा होता है। सेंट पीटर्सबर्ग से ताल्लुक रखने वाले पुतिन ने कहा कि वे कहते हैं कि उनकी दो विचारधाराएं हैं। एक वे सही हैं और दूसरा मैं गलत हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed