{"_id":"a8d54efa-3c9a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"does-advani-agree-with-sushma-on-modi-issue-says-digvijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुषमा बताएं, क्या आडवाणी उनकी बात से सहमत हैं’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘सुषमा बताएं, क्या आडवाणी उनकी बात से सहमत हैं’
कटनी/एजेंसी
Updated Sun, 02 Dec 2012 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद के काबिल बताने के सुषमा स्वराज के बयान पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली है।
विज्ञापन
दिग्गी ने रविवार को यहां कहा कि यदि सुषमा को लगता है कि मोदी प्रधानमंत्री पद के काबिल हैं तो इसमें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन पहले उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि क्या वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी भी उनकी इस बात से सहमत हैं या नहीं।
विज्ञापन
वहीं सत्ता में आने पर पी. चिदंबरम को कांग्रेस की ओर से पीएम बनाए जाने की खबरों को लेकर दिग्विजय ने कहा कि पार्टी में सांसदों द्वारा पीएम पद का उम्मीदवार चुनने की परंपरा रही है और पार्टी इस पर अडिग है।
विज्ञापन
भूमि सुधार बिल पर दिग्गी बोले कि यूपीए सरकार बिल को संसद में पेश करना चाहती है, लेकिन गठबंधन राजनीति की कुछ मजबूरियां हैं।