वॉट्सऐप पर डाल दी डिलीवरी की फोटो
प्रसव के दौरान एक महिला के फोटोग्राफ लेने के आरोप में तीन डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है।
यह मामला है केरल के कन्नूर जिले के सरकारी अस्पताल का है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बर्खास्त डॉक्टरों पर आरोप है कि जिले के सरकारी अस्पताल में जब एक महिला डिलीवरी के लिए आई तो डॉक्टरों ने डिलीवरी प्रक्रिया के फोटो खींच लिए।
इतना ही नहीं डॉक्टरों ने इन फोटोग्राफ्स को वाट्सएप के जरिए लोगों में बांट दिए। फोटो वाट्सएप पर फैलते-फैलते महिला के नजदीकियों तक पहुंच गए
जिससे महिला डॉक्टरों की करतूत से हैरान हुई और उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। गौर तलब है कि ऑपरेशन के जरिए हुई इस डिलीवरी में महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था।
डॉक्टरों को नहीं मिली जमानत
जिले के स्वास्थ्य विभाग को आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत मिलने पर विभाग की ओर से आंतरिक जांच की गई जिसमें तीन डॉक्टरों को इस मामले में दोषी पाया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कई आईपीसी की धारा 354 और आईटी एक्ट की धारा 66ई और 67ए धाराओं मामला दर्ज किया गया है।
बर्खास्त डॉक्टरों ने एक दिन पूर्व की केरल हाई कोर्ट के सामने जमानत देने की याचिका दायर की लेकिन हाईकोर्ट ने आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया।
आरोपी डॉक्टरों में गाइनाइकोलॉजिस्ट वीवी मधुसूदनन, टीवी मनोज कुमार, और पीपी सुनील हैं।