फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   doctor subramanian swamy said controversial things on ram temple issue.

उनसे कह दो कि राम इमाम-ए-हिंद हैं: स्वामी

Thu, 11 Dec 2014 03:25 PM IST
जुबैर अहमद/बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
जुबैर अहमद/बीबीसी संवाददाता, दिल्ली Updated Thu, 11 Dec 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
doctor subramanian swamy said controversial things on ram temple issue.

भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी कहते हैं अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर मुसलमानों से 2016 तक समझौता हो जाएगा। उन्होंने ये बात बीबीसी हिंदी के गूगल हैंगआउट और फेसबुक लाइव चैट के दौरान कही है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "हम कहते हैं मुसलमानों को बुलाकर बैठ जाओ और कह दो राम इमाम-ए-हिंद हैं आपके (अल्लामा) इकबाल ने भी ये कहा था।"

सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया कि मस्जिद को दूसरी जगह 'शिफ्ट' किया जा सकता है, मंदिर को नहीं किया जा सकता।

राम मंदिर बनाए जाने के लिए किस तरह की बातचीत चल रही है, इस पर स्वामी ने विस्तार से जानकारी नहीं दी। लेकिन उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के वित्त मंत्री से उनकी मुलाक़ात हुई और पता चला कि वहां विकास के काम के लिए मस्जिदें तोड़ी जाती हैं।

विज्ञापन

राम मंदिर से ही संतुष्ट न होंगे स्वामी

doctor subramanian swamy said controversial things on ram temple issue.

डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी जो अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं, कहते हैं कि राम मंदिर पर मामला खत्म नहीं होगा।

उन्होंने बताया, "हम एक से नहीं संतुष्ट होने वाले हैं। राम मंदिर, कृष्ण का और शिवा का काशी विश्वनाथ। ये तीन को छोड़ कर हम दूसरी कोई भी जगह आपको दे देंगे, मदद भी कर देंगे आपको मस्जिद बनाने में।"

उनका कहना था 2016 तक मुस्लमानों और हिंदुओं के बीच समझौता हो जाएगा तो बाकी दोनों विवादित 'मंदिरों' पर भी आसानी से समझौता हो जाएगा।

उन्होंने कहा इस बारे में गतिविधियां चल रही हैं लेकिन उन्होंने ने इस पर आगे बोलने से इंकार कर दिया। अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का विवाद पुराना है। ये मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है।

हज़ारों कार सेवकों ने 6 दिसंबर 1992 के दिन बाबरी मस्जिद की विवादित इमारत पर हल्ला बोल दिया था जिससे इमारत नष्ट हो गई थी। ये बातें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बताईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed