फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   doctor request to Railway Minister for coaches.

‘प्रभु’ ने डॉक्टर के अनुरोध पर हटवाईं बोगियां

Mon, 21 Dec 2015 05:14 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 05:14 AM IST
विज्ञापन
doctor request to Railway Minister for coaches.

करीब डेढ़ माह से पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की रैक को एक डॉक्टर की शिकायत पर कुछ ही घंटों में हटा दिया गया।

विज्ञापन


कई बार अनुरोध के बाद भी रैक न हटने पर डॉक्टर ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर इस समस्या से अवगत कराया। रेलमंत्री के निर्देश पर हरकत में आए अफसरों ने इंजन मंगवाकर पूरी रैक को हटवा दिया।

पीपीगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन पर एक ट्रेन की रैक करीब डेढ़ महीने से खड़ी थी। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। खासकर स्टेशन के सामने वाले कस्बे में आने-जाने वालों को भी करीब आधा किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही थी। इस समस्या को स्थानीय लोगों ने कई बार उठाया, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन

यात्रियों-राहगीरों को हो रही थी दिक्कत

doctor request to Railway Minister for coaches.

इसके बाद पीपीगंज के वार्ड तीन में रहने वाले डॉक्टर आकाश दुबे ने शनिवार की रात नौ बजे रेलमंत्री को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी शिकायत बताई।

करीब एक घंटे बाद एनईआर के जीएम राजीव मिश्र ने ट्वीट कर डॉक्टर से पूरा विवरण मांगा। डॉक्टर ने जब पूरी जानकारी पोस्ट की तो जीएम ने डीआरएम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। डीआरएम के निर्देश पर रात में ही गोरखपुर से इंजन मंगवाया गया और 4:42 बजे रैक को स्टेशन से हटवा दिया गया।

पीपीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने डॉक्टर की पहल के साथ ही रेलमंत्री को भी धन्यवाद दिया। डॉक्टर आकाश ने बताया कि रविवार को भी रेलमंत्री ने ट्वीट कर इस मामले की कार्रवाई की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed