{"_id":"dae93b6c-dfc5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"doctor-molests-14-yr-old-girl-at-hospital-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने पोती से की छेड़खानी, दादी आईसीयू में ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
डॉक्टर ने पोती से की छेड़खानी, दादी आईसीयू में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Jun 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल में इलाज कराने आई नाबालिग लड़की से एक डॉक्टर के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने जांच के बहाने बुलाकर दादी के सामने ही पोती से छेड़छाड़ की। इससे दादी सदमे में आ गईं। उनकी हालत इतनी बिगड़ी की वो अभी आईसीयू में भर्ती है।
इतना ही नहीं, घटना के बाद से लड़की भी सदमे में है और किसी से बात नहीं कर रही है।
फरार है आरोपी
पुलिस ने 28 साल के आरोपी डॉक्टर अक्षय अहिरराव के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है।
हालांकि आरोपी अभी फरार है। आरोपी 29 जून को सिंगापुर भी जाने वाला है, इसलिए विदेश जाने से पहले पुलिस का उसे पकड़ना जरूरी है।
आरोपी को देश छोड़ने से पहले पकड़ने के लिए एपरपोर्ट पर अलर्ट भेज दिया गया है।
चेकअप के लिए बुलाया अकेले
लड़की के परिजनों के मुताबिक बहुत ज्यादा बुखार होने के कारण 14 वर्षीय पीड़िता 21 जून को अपनी दादी के साथ अस्पताल गई थी। तब जांच के बाद डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।
अगले दिन डॉक्टर ने लड़की को चेकअप के बुलाया। उस समय कमरे में लड़की की दादी के अलावा कोई ओर महिला स्टाफ नहीं थी।
इस दौरान डॉक्टर ने लड़की से छेड़खानी की। इसे देखकर दादी को सदमा लगने से तबीयत खराब हो गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।
इतना ही नहीं आरोपी डॉक्टर ने फिर से लड़की से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी, लेकिन तब लड़की ने उस डॉक्टर से इलाज कराने से मना कर दिया।
हांलाकि, लड़की के परिजनों का कहना है कि वह पहले भी अस्पताल में आते रहे हैं लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है। मामला खुलने पर आरोपी डॉक्टर को अस्पताल से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन