फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   doctor gets back his cut arm

कटकर 50 मीटर दूर गिरा हाथ, डॉक्टरों ने जोड़ा

Wed, 26 Jun 2013 06:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Jun 2013 06:29 PM IST
विज्ञापन
doctor gets back his cut arm

अपनी हिम्मत और सजगता के चलते एक शख्स ने अपना कटा हुआ हाथ वापस पा लिया।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक डॉ. महेंद्र नारायण सिंह का हाथ एक दुर्घटना में कट गया था लेकिन मुस्तैदी के चलते वो अपाहिज होने से बच गए।

महेंद्र खुद पेशे से डॉक्टर हैं और किडनी संबंधी बीमारियों को इलाज करते हैं।

दुर्घटना रविवार दोपहर हुई जब महेंद्र सिंह अपने पिता के साथ उत्तरप्रदेश के टुंडला से वापस लौट रहे थे।

महेंद्र बताते हैं कि यमुना एक्सप्रेस वे पर उन्होंने पीछे की सीट से पानी की बोतल निकालने के लिए कार रोकी और जैसे ही कार से बाहर आए पीछे से तेज रफ्तार से आई एक गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुछ ही पलों में उनका हाथ कटकर गिर गया। हाथ उनसे करीब 50 मीटर की दूरी पर गिरा। उन्हें दाएं पैर में भी चोट आई।
विज्ञापन


अपने हुनर से बची जान
इस पर भी महेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और अपने मेडिकल नॉलेज का फायदा उठाते हुए तुरंत जरूरी कदम उठाए। एक डॉक्टर होने के नाते उन्हें पता था कि कटे हुए अंग को सुरक्षित रखकर जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पिता को अपने जख्मी हाथ को कपड़े से अच्छी तरह बांधने के लिए कहा ताकि ज्यादा खून न बहे।

इतने में एंबुलेंस के आने पर उन्हें तुरंत कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें जरूरी प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उनके हाथ के कट चुके हिस्से को आइस बैग में सुरक्षित रख लिया गया।

इसके बाद महेंद्र को गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। गंगाराम में चार घंटे के मुश्किल ऑपरेशन में महेंद्र का कटा हुआ हाथ जोड़ दिया गया।

बेहद कठिन था ऑपरेशन
गंगाराम में कॉस्मैटिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. महेश मंगल का कहना है कि ऑपरेशन में देरी से मौत तक हो सकती थी। कट चुके अंग के टिशू भी खून के जरिए ऑक्सीजन न मिलने से मर सकते थे।

महेंद्र के पहुंचने से पहले ही ऑपरेशन थियेटर तैयार कर लिया गया था और दो टीम इस ऑपरेशन पर काम कर रही थीं।

डॉक्टरों का कहना है कि महेंद्र का सफल ऑपरेशन हुआ है और वे तीन चार महीनों के अंदर हल्का फुल्का सामान भी उठा सकते हैं। हालांकि, पेन पकड़ने और लिखने जैसे काम करने में उन्हें अभी वक्त लगेगा।


कैसे हुआ संभव
विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि कटे हाथ को जोड़ना संभव है। इसके लिए जरूरी है कि कटे हुए हिस्से को ठंडी व रोगाणुरहित जगह पर रखा जाए और उसे सही समय पर जोड़ दिया जाए।

डॉक्टरों के अनुसार अंगूठे, उंगलियों और हथेली को 8 से बारह घंटों तक सुरक्षित रखा जा सकता है और बड़े अंगों जैसे हाथ को छह घंटे के अंदर जोड़ना जरूरी है। इस बारे में लोगों में जागरूकता लाकर दुर्घटनाओं में कट जाने वाले अंगों को जोड़कर उन्हें जीवनभर के नुकसान से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed