{"_id":"611bd26e-e0c8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"doctor-demanded-sex-for-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस के बदले महिला से डॉक्टर ने मांगी आबरू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फीस के बदले महिला से डॉक्टर ने मांगी आबरू
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद में एक डॉक्टर ने मेडिकल बिल और फीस माफ करने के बदले गर्भवती महिला के सामने सेक्स की शर्त रख दी।
विज्ञापन
थाने में दर्ज कराए गए शिकायत में महिला ने कहा है कि वह रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गई थी जहां उसने फीस माफी के बदले आबरू मांगी।
पुलिस के मुताबिक डॉक्टर की सेक्स की डिमांड के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला ने घर पहुंचकर इसकी शिकायत अपने पति से कर दी।
इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर धावा बोला और डॉक्टर की जमकर धुनाई कर दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह डॉक्टर को बचाया।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर दलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धुनाई से घायल हुए डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।