फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Doctor Arrested with 2 KG Heroin in UP

करोड़ों की हेरोइन के साथ पकड़ा गया डॉक्टर

Fri, 14 Nov 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई (जालौन)
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई (जालौन) Updated Fri, 14 Nov 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
Doctor Arrested with 2 KG Heroin in UP

यूपी में जालौन का पहला एमबीबीएस होने का गौरव हासिल करने वाले डॉक्टर को पुलिस ने दो किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। डॉक्टर को शहर के एक लॉज के पास हेरोइन का पैकेट अपने दूसरे साथी को थमाते समय पकड़ा गया।

विज्ञापन


एसपी सुनील सक्सेना ने बरामद हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत दस करोड़ रुपये आंकी है। आरोपी डॉक्टर के साथ उसका एक साथी भी पकड़ा गया है। डॉक्टर से पूछताछ में पता चला है कि वह हेरोइन सप्लाई करने के साथ ही मरीजों को दवाओं में मिलाकर भी देता था। तस्करी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसपी सुनील सक्सेना के मुताबिक जालौन की पुरानी हाट निवासी डॉ. महेश चंद्र गुप्ता की सब्जी मंडी के पास जालौन नर्सिंग होम नाम से डिस्पेंसरी हैं। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित टिरकोन कोरियर कंपनी से डॉक्टर के घर हेरोइन का पैकेट आने वाला है। जानकारी करने पर पता चला कि डॉक्टर उरई स्थित श्रीराम कोरियर में बार-बार फोन कर पैकेट के बारे में पूछ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

Doctor Arrested with 2 KG Heroin in UP

बकौल एसपी इसके बाद उन्होंने एएसपी शकील अहमद, सीओ जंगबहादुर, कोतवाल वीपी चतुर्वेदी व स्वाट टीम प्रभारी महेशचंद्र व सिपाही गौरव चतुर्वेदी, शोएब आलम आदि को धरपकड़ के लिए लगाया। सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन शहर कोतवाली क्षेत्र के नीलम लॉज के पास आई।

इस पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। बीती रात तकरीबन 11 बजे पुलिस को गुटखा वाली गली में दो लोग पैकेट का आदान प्रदान करते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेरकर दोनों को धर दबोचा, पैकेट की तलाशी ली तो उसमें सफेद पाउडर निकला। पैकेट का वजन तकरीबन दो किलो था। पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया और पाउडर की जांच कराई तो तो पता चला कि यह मादक पदार्थ हेरोइन है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को डा. महेश ने बताया कि यह पाउडर वह खांसी की दवा में इस्तेमाल करता था। वह कब से काम कर रहा है इस पर वह चुप हो गया। दूसरा उसका साथी भवानीराम निवासी दानिश अली है। दानिश ने बताया कि वह कोरियर बांटता है और कई वर्षों से वह डॉक्टर को दिल्ली से आने वाले पैकेट इसी तरह दे रहा है। एसपी ने बताया कि वह दिल्ली के कोरियर से पैकेट भेजने वाले का नाम पता करवा रहे है। इस काले कारोबार में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed